Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिक्षेत्र भैसानघाट में अवैध शिकार के दो आरोपी गिरफ्तार

दिनांक : 05 अक्टूबर 2026

स्थान : परिक्षेत्र भैसानघाट

 

दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को परिक्षेत्र भैसानघाट के अंतर्गत वन विभाग के गश्ती दल द्वारा नियमित गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक फरसा (धारदार हथियार) बरामद कर जब्त किया गया।

 

आरोपियों से गहन पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार की गई एक मादा सांभर का शव बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। मौके पर गश्ती दल द्वारा नियमानुसार जब्ती पंचनामा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्राथमिक वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

 

मृत सांभर के शव का परीक्षण कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान आवश्यक रासायनिक जांच हेतु शव के विभिन्न अंगों एवं चमड़ी के नमूने सुरक्षित रूप से संग्रहित किए गए हैं।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक संचालक हॉलोन, परिक्षेत्र अधिकारी भैसानघाट एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

प्रकरण में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय, बैहर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

जिले को जैविक खेती प्रोत्साहन, पशुधन बीमा में अच्छी उपलब्धि तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिली बधाई कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

28 जुलाई को मंडला में आयोजित होगा युवा संगम मेला

Reva India News

Leave a Comment