Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान: ग्रामीण महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें, स्वरोजगार से बनेंगी आत्मनिर्भर

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा जिला पंचायत मण्डला द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अभियान के तहत विकासखण्ड बिछिया के ग्राम माधोपुर की अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला हितग्राहियों को हस्तशिल्प उपकरण वितरण के अंतर्गत सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

सिलाई मशीनें मिलने से महिलाएं घर बैठे सिलाई कार्य शुरू कर सकेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर पाएंगी। इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सहायता के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

Reva India News

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक माह में तीसरी बार बरामद की वन्य प्राणी तेंदुए की खाल आरोपियों को किया गिरफ्तार

Reva India News

हाईवे पर पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट बाँटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश मंडला पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज

Reva India News

Leave a Comment