Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दयोदय पशुसेवा सदन गौशाला में भव्यता के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा कलेक्टर और सीईओ ने की गौसेवा

मंडला, 9 नवम्बर 2026

विकासखंड मंडला के ग्राम आमानाला स्थित दयोदय पशुसेवा सदन गौशाला में श्री गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न की। इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धापूर्वक गौमाता का पूजन किया, उन्हें तिलक लगाया, आरती उतारी और अपने हाथों से गौमाता को हरा चारा एवं पौष्टिक आहार ग्रहण कराया। जिला पंचायत सीईओ श्री मीना सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गौ-संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने दयोदय पशुसेवा सदन के प्रबंधकों और सदस्यों के साथ वित्तीय और संसाधन के स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने की भावी योजनाओं और रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के उपसंचालक श्री उग्रसेन तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

चिटफंड कम्पनी के धोखाधड़ी के प्रकरण के निराकरण के लिये शिविर आयोजित

Reva India News

जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर ने की कौशल उन्नयन योजनाओं की समीक्षा

Reva India News

1 comment

lg777game November 17, 2026 at 10:03 pm

Guys, lg777game has been a good time killer lately. Solid selection and the interface is easy to navigate. Go check out lg777game, you might just like it.

Reply

Leave a Comment