Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा की प्रेसवार्ता, प्रत्येक विकास खंडों में होंगे भव्य कार्यक्रम .जिलेभर में 15 अलग-अलग स्वरूपों में आयोजित होंगी गतिविधियां

मंडला। जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, जिला अध्यक्ष शिव पूषाम एवं सोशल मीडिया संयोजक शोभित रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बताया गया कि मंडला जिले के प्रत्येक विकासखंड में जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत जिले में 15 अलग-अलग स्वरूपों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, अस्मिता और महान जनजातीय नायकों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा विशेष रूप से युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ना है। बताया गया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में भी 11 नवंबर से 18 नवंबर तक व्यापक स्तर पर जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य केंद्र 15 नवंबर को आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम रहेगा। प्रदेश स्तर पर 15 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय आयोजन होंगे। इसके अंतर्गत मंडला जिले में 2 से 3 किलोमीटर सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा जिसका समापन विशाल रैली के रूप में होगा। पूरा आयोजन जनजातीय अस्मिता, लोककला, संस्कृति और समाज के समग्र विकास पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर 12 एवं 13 नवंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इनमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं 14 नवंबर को जनजातीय महानायकों की प्रतिमाओं एवं देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलन और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 16 एवं 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर जनजातीय युवाओं एवं विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं 18 से 20 नवंबर तक पूर्व एवं वर्तमान सांसद, विधायक तथा प्रदेश पदाधिकारी जनजातीय अंचलों में जनजाति गौरव चौपाल आयोजित कर समाज के लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

Related posts

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में मेगा एसएचजी क्रेडिट कैंप का आयोजन जिले के 257 महिला स्व-सहायता समूहों को 8.87 करोड़ रुपये का ऋण वितरित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 जून 2023

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment