मंडला, 15 दिसंबर 2025 अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन,...
मंडला, 15 दिसंबर 2025 जिले के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से आरडी कॉलेज मंडला में करियर गाइडेंस कार्यक्रम प्रोजेक्ट विजयपथ...
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 01 प्रकरण, अवैध परिवहन के 04 प्रकरण एवं अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण, इस प्रकार कुल 09 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। उक्त प्रकरणों में अर्थदण्ड अधिरोपित कर कुल 8 लाख 17 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है। उक्त अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारणकर्ता के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।...
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को मण्डला जिले में संचालित वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 24 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, व्हीएलटीडी, एस.एल.डी, रेडियम, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान 8 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 28500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया है। चैकिंग कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी श्री ललित धुर्वे एवं परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।...