Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वचलित पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन द्वारा धान रोपाई का हुआ प्रदर्शन

मण्डला 10 जुलाई 2021

सहायक कृषि यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक अमर सिंह चंदेला ग्राम गोकुलथाना एवं कृषक रमेश सिंह मरावी ग्राम अमझर, वि.ख. नैनपुर जिला मंडला के खेत में पैडी ट्रासप्लांटर मशीन का प्रदर्शन कृषि अभियांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा किया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग से सी.एस. वरकड़े सहायक कृषि यंत्री मंडला एवं जी.एस. धुर्वे उपयंत्री बालाघाट, भावना मरावी उपयंत्री मंडला एम.के. राय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं पी.एल. गौतम ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी वि.ख. नैनपुर उपस्थित रहे। कृषि अभियांत्रिकी के सी.एस. वरकड़े सहायक कृषि मंडला द्वारा किसानों को पैडी ट्रासप्लांटर मशीन के फायदे बताये गये। परम्परागम पद्धति द्वारा धान रोपाई कार्य में मजदूरों की भारी कमी होने के कारण समय पर धान रोपाई का कार्य नहीं हो पाता है साथ की लागत बहुत अधिक बढ़ जाती है एवं उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता है। इस समस्या के समाधान के लिए पैडी ट्रासप्लांटर मशीन किसानों के लिए वरदान सबित हो रही है।

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई कार्य में 70-80 प्रतिशत लागत में कमी आ जाती है। साथ ही साथ समय की भी बचत होती है मशीन एक घंटे मे एक लीटर पेट्रोल की खपत होती है एवं दो घंटे में एक एकड़ में धान की रोपाई हो जाती है एवं उत्पादन 15-20 प्रतिशत बढ़ता है। मशीन की कीमत लगभग 3 लाख रूपये है उक्त मशीन कृषि अभियांत्रिकीय विभाग द्वारा अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 1.5 लाख रूपये का अनुदान उपलब्ध है। कृषकों द्वारा उक्त मशीन के प्रदर्शन को सराहा गया एवं कृषकों ने मशीन खरीदने की बात कही।

Related posts

मंडला जिले को सच का आईना दिखाती यह खबर

Reva India News

बर्ड फ्लू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले के अधिकारियों की बैठक संपन्न उपसंचालक कार्यालय में बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

मुवाला में हेबीटेट राईट्स के संबंध में चौपाल आयोजित

Reva India News

Leave a Comment