Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 हेतु वोटर अवेयरनेस फोरम को सक्रिय करने के निर्देश जारी

मंडला 22 अक्टूबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 में मतदाताओं को अधिक जागरूक करने के लिए सभी शासकीय/अर्द्ध शासकीय/अशासकीय कार्यालयों में वोटर अवेयरनेस फोरम को सक्रिय किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के जारी कार्यक्रमानुसार पुनरीक्षण गतिविधियों के लिए समय-सारणी निर्धारित है- एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक और विशेष केम्प की तिथि 9 नवंबर से 10 नवंबर और 16 नवंबर से 17 नवंबर 2024 तक, दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर 2024 तक, नामावली के हेल्थ पैरामीटर को जाँचना और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना और डाटाबेस को अपडेट करना और परिशिष्टों को मुद्रित करना 1 जनवरी 2025 और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

उन्होंने नामावली के प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक दावे आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया जावेगा तथा इस दौरान 9 एवं 10 तथा 16 एवं 17 नवम्बर 2024 को प्रत्येक मतदान केन्द्र में विशेष कैम्प आयोजित किये जावेंगे। जिसमें बीएलओ अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उक्त अवधि में कोई भी पात्र व्यक्ति जिनका नाम नामावली में जोड़े जाने हेतु शेष है, अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उक्त अवधि में नामावली/ईपिक की विसंगतियों एवं त्रुटियों का निराकरण भी कराया सकता है।

Related posts

श्री श्याम महोत्सव का आयोजन आज

Reva India News

बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम गठित

Reva India News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंपा

Reva India News

Leave a Comment