Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता जागरूकता लाने निकाली गई साईकिल रैली

मण्डला 18 दिसम्बर 2020

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मण्डाला के द्वारा स्कूली बच्चों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता लाने हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया एवं स्कूली बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर एवं अपने घर के आस-पास गंदगी न करने की स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता ऐप्प का उपयोग करने की सलाह दी गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अरूण त्यागी द्वारा शहर के मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रपटा घाट, संगम घाट एवं वार्डाें का भ्रमण किया गया एवं भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों को घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने व कचरा वाहन में कचरा अलग-अलग प्रदाय करने की समझाईश दी गई। आम लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 जो कि जनवरी माह से प्रारंभ होने जा रहा है उसकी जानकारी दी गई। पूर्णिमा अमित शुक्ला अध्यक्ष, न.पा.परि.मण्डला के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुए नगर वासियों से अपील की गई है कि मण्डला नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नम्बर 1 बनाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

Related posts

अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और निरोग व स्वस्थ रहें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री संपतिया उइके ने नैनपुर में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया

Reva India News

यातायात जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बने उदाहरण पहले समझाईश फिर होगी दंडात्मक कार्यवाही

Reva India News

गांधी जयंती पर नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान

Reva India News

Leave a Comment