Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा जाएगा दो मिनिट का मौन

मण्डला 29 जनवरी 2021

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2021 को मौन धारण रखा जाएगा और कार्य एवं गतिविधियाँ रोक दी जाएंगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  निर्देश के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे सम्पूर्ण देश में, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान कार्य तथा गतिविधियां रोक दी जाएंगी। दो मिनट का मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर दी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार शहीद दिवस 30 जनवरी को दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11.00 बजे तक सायरन बजाकर दी जाएगी और फिर दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति अपना कार्य रोककर खड़े हो जाएंगे तथा मौन धारण करेंगे। जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा निजी एवं सार्वजनिक उपक्रमों को शहीद दिवस संपूर्ण गरिमा के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कठिनाई से प्राप्त की गई स्वतंत्रता की सुरक्षा, संरक्षण तथा उसकी समृद्धि के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और उसका नैतिक उत्तरदायित्व है। अपर कलेक्टर ने शहीद दिवस पर कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 8 अक्टूबर 2023

Reva India News

कलेक्टर ने किया हिरदेनगर एवं खैरी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment