Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ड्रायविंग लायसेंस शिविर में 143 छात्राओं के लायसेंस बनाए गए

मण्डला 9 फरवरी 2021

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 के अन्तर्गत परिवहन कार्यालय मण्डला में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत रानी दुर्गावती शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश चौरसिया एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल गुप्ता के सहयोग से महाविद्यालय में अध्ययनरत् 143 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनाये गये। जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता व यातायात पुलिस सूबेदार योगेश राजपूत द्धारा शिविर में छात्राओं को यातायात नियमों एवं यातायात संकेतो की जानकारी विस्तार से दी गई। शिविर में प्रोग्राम आफिसर डॉ. पी.एल. झारिया, डॉ. अनीता झारिया, प्रो. श्रीमति सीमा धुर्वे, प्रो. श्रीमति अनुपमा कुजुर एंव परिवहन कार्यालय व यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न  

Reva India News

कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए मॉस्क जरूरी – श्री सिंह प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की ली बैठक

Reva India News

संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment