Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्लेसमेंट ड्राईव में 83 का हुआ चयन, 39 को ऑफर लेटर वितरित

मण्डला 15 फरवरी 2021

जिला रोजगार कार्यालय मंडला के सौजन्य से शासकीय आई0टी0आई0 मंडला प्रागंण में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय स्तर एवं प्रतिष्ठित विभिन्न कम्पनियों द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों का चयन किया गया। इस प्लेसमेन्ट ड्राइव में प्राचार्य डी0के0चन्देश्वर द्वारा बताया गया कि प्लेसमेन्ट ड्राइव में 8वी, 10वी, आई0टी0आई0 पास युवक युवतियों के लिये यह प्लेसमेन्ट ड्राइव रखा गया है, जिसमें उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार कम्पनियों के प्रतिनिधियों के पास जाकर अपनी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त किया। इस प्लेसमेन्ट ड्राइव में जिला रोजगार अधिकारी एस0एल0 सैयाम ने बताया कि स्थानीय स्तर की कम्पनियां मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। मंडला जिले में इस प्लेसमेन्ट ड्राइव से स्थानीय स्तर की कम्पनियां को एक मंच मिलता है जिसमें वह योग्यता अनुसार युवक युवतियों को रोजगार प्रदान करते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग केन्द्र मंडला के टी0आर0 गुद्रे द्वारा लघु उद्योग और कुटीर उद्योग मंडला में बहुत से रोजगार की सम्भावना व्यक्त की गई है।

प्लेसमेन्ट ड्राइव में प्रतिभा सिन्टैक्स द्वारा 23, एल0आई0सी0 मंडला द्वारा 14, प्रथम एजुकेशन द्वारा 02, सैडमेप द्वारा 07, यशस्वी गु्रप द्वारा 14, अमेजॉन पे द्वारा 12 उद्योग विभाग द्वारा 08 कुल 83 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार हेतु चयन किया गया है। प्लेसमेन्ट ड्राइव में 39 उम्मीदवारों को जॉब ऑफर लेटर तत्काल प्रदान किये गये। इस प्लेसमेन्ट ड्राइव में कुल पंजीयन 201 उम्मीदवारों का किया गया। शासकीय आई0टी0आई0 बिछिया संस्था प्रमुख श्री एस0पी0सुखदेवे, शासकीय आई0टी0आई0 नैनपुर से शरद कोकड़िया, जिला रोजगार कार्यालय से दीपक साहू, शासकीय आई0टी0आई0 मंडला से टीपीओ आनंद मरावी, कु0 रूपाली गुप्ता, अंकित मिश्रा, राजेश सरौते, अशोक कोष्टी, अशोक तेकाम, के0के0वरकडे, रेखचंद सठोने की गरिमामयी उपस्थिति में यह प्लेसमेन्ट ड्राइव सफल अयोजन किया गया।

Related posts

कलेक्टर एवं जि.पं. सीईओ ने मवई क्षेत्र में देखे विकास कार्य

Reva India News

कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंस 8 अप्रैल को, विभिन्न विभागों की प्रगति की होगी समीक्षा

Reva India News

आगामी 4 दिनों में अधिक से अधिक करें शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

Leave a Comment