मण्डला 2 मार्च 2021
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार ’’बेटी बचाओं अभियान’’ अंतर्गत बालिका एवं महिलाओं को निःशुल्क पिंक ड्राइविंका लाईसेंस के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला परिवहन विभाग मण्डला के समन्वय से संचालित किया जाना है। इस अभियान अंतर्गत 18 वर्ष की आयु से अधिक बालिका एवं महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाना है निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जाने हेतु निर्धारित दस्तावेज 10 वीं अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण पत्र) वोटर आईडी एवं आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 2 फोटो अनिवार्य हैं। कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचायत परिसर मण्डला एवं जिला परिवहन विभाग (आर.टी.ओ.) में तत्काल में उपस्थित होकर अपने संबंधित दस्तावेज कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते हैं एवं अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी मण्डला प्रथम तल जिला पंचायत परिसर मण्डला से संपर्क कर सकते हैं।
