Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में ऑनलाईन मेथेमेटिक्स क्विज संपन्न

मण्डला 6 मार्च 2021

भारत सरकार एवं म0प्र0 शासन के आत्म निर्भर कार्यक्रम के अंतर्गत म0प्र0 में स्थित समस्त पॉलीटेक्निक के छात्र एवं छात्राओं तथा म0प्र0 शासन द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा के अध्ययनरत् विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रूचि जगाने तथा तकनीकी क्षेत्र में गणित विषय का योगदान एवं महत्व के विषय में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में ऑनलाईन मेथेमेटिक्स क्विज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस के उपलक्ष्य में सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में म0प्र0 के समस्त पॉलीटेक्निक महाविद्यालय एवं स्कूलों से 600 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया गया। प्राचार्य आरके परोहा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के 70 प्रतिशत और उससे अधिक अंक आयेंगे, उन्हे ई-सर्टीफिकेट प्रदान किया जायेगा।

Related posts

दिव्यांगजनों को उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

ग्वारा में अवैध शराब जब्त

Reva India News

Leave a Comment