Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जन सामान्य में खासा उत्साह आज लगाये गये 1883 टीके

मण्डला 13 मार्च 2021

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जन सामान्य में खासा उत्साह है। लोग स्वप्रेरणा टीकाकरण केन्द्र जाकर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। 13 मार्च को सायं 4 बजे तक जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 1883 लोगों को कोरोना संक्रमण बचने टीका लगवाया गया। फ्रंट लाईन वर्कर को द्वितीय डोज का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है।

टीकाकरण के लिये सपत्नि पहुॅचे बीएल शर्मा

कोविड वैक्सीनेशन के लिये स्वयं आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में आजाद वार्ड निवासी 72 वर्षीय बी एल शर्मा अपनी पत्नि जयश्री शर्मा के साथ जाकर टीकाकरण कराया। श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी मिलने पर उन्होंने आज स्व प्रेरणा से पत्नि के साथ जेएनएम प्रशिक्षण केन्द्र आकर दोनों ने कोरोना का टीका लगवाया। श्री शर्मा ने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं भी दुरूस्त हैं। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से आग्रह किया कि वे निकटतम टीकाकरण जाकर अपना वैक्सीनेशन करायें। आज अधिवक्ता विजय सोनवानी, गीता पटैल, राधा बाई पटैल, मधु दुबे आदि लोगों ने भी टीकाकरण कराते हुये अन्य लोगों से भी टीकाकरण कराने का आव्हान किया है।

Related posts

मवई में आयोजित रोजगार मेला में 75 प्रतिभागियों को मिला नियुक्ति पत्र मंडला में 25 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन

Reva India News

युवा-संगम रोजगार मेला 16 जून को नगरपालिका मंडला में निजी कम्पनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

Reva India News

महिष्मति घाट में साबुन, सोडा, शैंपू का उपयोग करने पर कार्यवाही होगी

Reva India News

Leave a Comment