Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डी.बी.टी. योजनांतर्गत पीओएस से उर्वरक विक्रय के संबंध में जानकारी

मण्डला 10 जून 2021

किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में अनुदानित उर्वकों के विक्रय हेतु डीबीटी योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत उर्वरकों का विक्रय पीओएस मशीन अथवा डेस्कटॉप वर्जन अथवा मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए किया जाना अनिवार्य है। वर्तमान में कोविड-19 से बचान हेतु सोशल डिस्टेंशिंग के मापदण्डों को पालन कराने पर बायोमेट्रिक आधारित आधार एथेंटिकेशन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थति में कृषक के आधार पंजीयन हेतु रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर में ओटीपी विकल्प का उपयोग कराते हुए आधार एथेंटिकेशन के द्वारा उर्वरक विक्रेता द्वारा अनुदानित उर्वों का विक्रय उपस्थित कृषक को किया जा सकता है।

उपसंचालक ने कहा है कि यदि किसान स्वयं न जाकर किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से उर्वरक क्रय करा रहा है, तो ऐसी स्थिति में पीओएस पर उपलब्ध सुविधा ’’सेल्फ या अदर’’ का उपयोग किया जाना चाहिए, जिसमें किसान एवं सम्बंधित व्यक्ति जो उर्वरक क्रय हेतु उपस्थित हुआ है, दोनो के आधार पहचान संख्या की प्रविष्ट की जायेगी तथा उस क्रेता व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसका उपयोग कर पीओएस से बिना बायो-मैट्रिक एथेंटिकेशन के उर्वरक क्रय किया जा सकता है

Related posts

प्रसव उपरान्त माँ को छुट्टी देने से पहले जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश

Reva India News

आज से शुरू होगा “मूर्तिकारों का रज़ा शिविर”

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment