Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैधानिक धान बीज विक्रय पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही

मण्डला 18 जून 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिछिया सुलेखा उईके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बीज निरीक्षक मुकेश कुलस्ते द्वारा संयुक्त रूप से बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेम शाह पिता हुकुमचंद निवासी ग्राम करंजिया के द्वारा बिना बीज अनुज्ञप्ति के बीज का व्यापार करते पाये जाने पर सकल बीज स्कंध मात्रा 3.56 क्विं. संशोधित धान बीज जप्त किया गया है। इसी प्रकार सूरज झारिया पिता लखन झारिया निवासी मांगाबेली के द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के बीजों का विक्रय करते पाये जाने पर 10.81 क्विं. संशोधित, प्रमाणित, हाईब्रिड धान बीज एवं 11 किलो ग्राम मक्का बीज जप्त करते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जप्त सकल आदानों को प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिझौरा की सुपुर्दगी में रखा गया है।

Related posts

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन प्रदान करें – प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की प्रचार रथ के माध्यम से गॉव- गॉव में महामारी रोकने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है सावधान रहें, सुरक्षित रहे, साफ व स्वच्छ पानी पीये, दूषित भोजन न करें जिले में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हैंडपंप है संचालित

Reva India News

Leave a Comment