Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चों को अध्ययन सामग्री देकर और केक काटकर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

मध्य प्रदेश -मंडला युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला प्रभारी अंकित गोलू ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष आशु जैन के निर्देश पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर के नेतृत्व में नैनपुर में युवा कांग्रेस ने 19जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जहाँ पर जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री किट स्लेट, पेंसिल, कॉपी, पेन, पहाड़ा और मास्क वितरित किया गया एवं बच्चों से केक कटवाया गया l युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते बच्चों के स्कूल बंद हैं जिससे उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही इसलिए राहुल गाँधी जी का जन्मदिन युवा कांग्रेस बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित कर मना रही है l इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर, युवा कांग्रेस ब्लॉके अध्यक्ष पीयूष खंडेलवाल,जिला महासचिव शिवम गुप्ता, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजीव वैष्णव, संजू अहिरवार, शशांक जंघेला, नीलेश राय, विशाल मर्सकोले, सोहेल मलिक, दीपांशु सराठे, ईशान अहमद, यश जैसवाल, साहिब खान, मयंक विश्वकर्मा, श्रीयांश सोनी, आसिफ कुरैशी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास में आईटीआई रसईयादौना के प्रशिक्षार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र

Reva India News

खरीफ पूर्व तैयारी शुरू करें किसान

Reva India News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मनाया गया ‘‘ अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment