Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भपसा में आयोजित किया गया बाल श्रम के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम  

मण्डला 23 जुलाई 2021

बालश्रम विरोधी अभियान के तहत् शास. प्रा. शा. भपसा ग्राम पंचायत भपसा में बालश्रम के संदर्भ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था निवसिंड के द्वारा कार्यक्रम पर उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को जानकारी प्रदाय की गई। लोगों को बताया गया कि दुकानों, ढाबों, खतरनाक जगहों पर, खेतों, ऑटोमोबाइल्स गैरीज, चूना भटटा, कबाड़ बीनने के लिए एवं अगरबत्ती बनाने पर बच्चों को काम पर ना लगाया जाये। अपने क्षेत्रों पर यदि ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते हैं तो उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को परिवार के द्वारा घर का सहयोग कराया जा रहा है, तो उन्हें शिक्षा से वंचित न करें। बालश्रम करते हुए पाए जाने पर चाइल्ड लाइन 1098 पुलिस विभाग, श्रम विभाग पेसिल पोर्टल पर जानकारी प्रदाय करें। उपस्थित जनों को बाल संरक्षण समिति के संदर्भ पर आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई साथ ही साथ उपस्थित जनों को बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम एवं संशोधन अधिनियम के संदर्भ पर आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई। उपरोक्त कार्यक्रम पर बालश्रम विरोधी अभियान के प्रतिनिधि, कार्यकर्तागण, ग्राम पंचायत भपसा के प्रतिनिधि एवं शिक्षक, बच्चे तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related posts

प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया पुलिस लाईन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 अगस्त 2022

Reva India News

थाना निवास के उप निरीक्षक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, 4 पदक किए अपने नाम

Reva India News

Leave a Comment