Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क खाद्यान्न से परिवार चलाने में बड़ी मदद होगी -किरण

मण्डला 7 अगस्त 2021

राधाकृष्णन वार्ड निवासी किरण खाना बनाने का कार्य करती है। इसी प्रकार उनके पति भी रंगाई-पुताई सहित अन्य मजदूरी का कार्य करते हैं। आज किरण बहुत खुश हैं। किरण को अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत् निःशुल्क खाद्यान्न मिला है। किरण कहती है कि हमारा पूरा परिवार पति-पत्नि की मजदूरी पर ही चलता है। कोविड संकट के कारण जब सभी कार्य बंद थे, तब हम लोगों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। लेकिन सरकार द्वारा समय-समय पर मदद मिलती रही। निःशुल्क राशन की मदद से परिवार चलाने में बड़ी आसानी हुई और हमारी समस्याएं कम हुई। सरकार की योजनाओं से हम गरीब वर्ग को बहुत मदद मिल रही है। मैं सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्ति करती हूं जिनके माध्यम से समय-समय पर हम लोगों के लिए मदद मिलती रही है।

अन्न उत्सव के माध्यम से अनेक परिवारों को निःशुल्क राशन बांटा गया। कार्यक्रम में लाभान्वित हुए रानी कछवाहा पति बबलू कछवाहा, मनोहर दास बैरागी भी शासन की इस मदद से खुशी जाहिर करते हैं। मनोहर कहते हैं कि मैं रिक्शा चलाने का कार्य करता हूं। प्रतिमाह मिलने वाले निःशुल्क राशन से मुझे मेरा परिवार और गृहस्थी चलाने में आसानी हुई है। इसी प्रकार रानी कछवाहा कहती हैं कि हमारा परिवार 3 लोगों का है। मैं तथा मेरे पति भी मजदूरी का कार्य करते हैं। विगत् दिनों से निःशुल्क राशन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में अभी कोई परेशानी नहीं है। सरकार समय-समय पर हम लोगों के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

Related posts

कमिश्नर जबलपुर संभाग ने ली साप्ताहिक वीसी  

Reva India News

युवा-संगम रोजगार मेला 16 जून को नगरपालिका मंडला में निजी कम्पनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में जिला चिकित्सालय पहुंचे

Reva India News

Leave a Comment