Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 25 अगस्त 2021

कलेक्टर ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण

 

 मण्डला 25 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों का 25 अगस्त से प्रांरभ हुये महाअभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत निरीक्षण किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ई-दक्ष केंद्र में डेटा एंट्री के कार्य का अवलोकन किया एवं जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने  बुधवारी,देवदरा, महाराजपुर एंव सेमरखापा के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से बात की तथा उन्हें स्वयं के अलावा अपने परिजनों एवं अपने मित्रों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्रों में तैनात स्टॉफ से टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के पूर्व सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराएं। इसी प्रकार टीकाकरण के पश्चात उनके स्वास्थ्य की निगरानी जरूर करें। कलेक्टर ने जिले के बुधवारी क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने के पश्चात् स्थानीय लोगों से चर्चा भी की तथा उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम औऱ सीएमओं नगरपालिका प्रदीप झारिया उपस्थित रहे।

 

 

वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन जिलेभर में हुआ कोविड टीकाकरण

 

      मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 25 एवं 26 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन महाभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन महाभियान के द्वितीय चरण के लिए स्थायी और अस्थायी टीकाकरण केंद्रों का निर्धारण कर टीकाकरण कार्य कराया गया। इसी प्रकार   जिला अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित कर नोडल बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागो के अमले तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले के सभी क्षेत्रों में 25 अगस्त को टीकाकरण कार्य संपन्न हुआ। वैक्सीनेशन महाभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार सेकंड डोज़ के लिए पात्र हुए व्यक्ति भी टीकाकरण केंद्र पहुंचे तथा कोविड टीकाकरण कराया।

जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में रहे सक्रिय

वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक बनाई गई विभिन्न समितियों में जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। वैक्सीनेशन महाभियान को सफल बनाने में पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों से लेकर जिला स्तर के प्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया तथा टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगाने की समझाइश दी। राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने भी टीकाकरण केंद्र पहुंच कर लोगों को कोविड वैक्सीनेशन कराने की समझाइश दी, साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी महाभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहे।

गर्भवती माताओ को भी लगाया गया टीका

कोविड वैक्सीनेशन महाभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय डोज़ लगाए गए। इसी प्रकार गर्भवती माताओं का भी टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण करा चुकी माताओ ने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए अन्य गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण कराने की अपील की।

वैक्सीनेशन के लिए डोर- टू -डोर पीले चावल से आंमत्रण

महिला बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग,संकट प्रबंधन समिति के सदस्य, जनअभियान परिषद के कोरोना वांलटियर,समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के द्वितीय चरण की जानकारी  का प्रचार-प्रसार किया गया । इसी प्रकार पब्लिक अनाउंसमेंट,फ्लैक्स बैनर, मुनादी तथा मैदानी अमले द्वारा डोर-टू-डोर जाकर पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया एवं आमत्रित किया । जनअभियान परिषद के कोरोना वांलटियर्स द्वारा भी लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए टीकाकरण केन्द्रो तक लाया गया।

 

 

ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि  समस्त शासकीय,अशासकीय संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है,कि पिछडा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु संचालित मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 शैक्षणिक सत्र 2020-21 पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है । अतः विद्यार्थी समयावधि में छात्रवृत्ति आवेदन भरना सुनिश्चित करें।

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सचिन धुर्वे एवं शीलेष धुर्वे निवासी ग्राम मोहगांव चक की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक प्रकाश धुर्वे को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

जिले में अब तक 686.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

 

जिले में इस वर्ष एक जून से 25 अगस्त के दौरान 686.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 928.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 245.5 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को मंडला में 9, नैनपुर में 11 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार 25 अगस्त को जिले में 3.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचने एडवाईजरी

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने एडवाईजरी में कहा है कि बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसी बीमारियाँ होती हैं। बीमारियों से सावधान रहें, बीमार न हों इसके उपाय करें एवं स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि उल्टी, दस्त, पेचिस, आव, संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पिंए (उबला पानी, आरो का पानी, फिल्टर, हैण्डपम्प का पानी छानकर पिएं) कुएं, नदी, नाला का पानी न पिएं, पानी क्लोरीनेशन करके ही पानी पिएं, सड़ी-गली सब्जी, फल, बासी खाना न खाएं, मांस का बरसात के दिनों में सेवन न करंे। व्यक्तिगत स्वच्छता रखें, खाने के चीजों को छूने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोंएं, संक्रमित चीजों को छूने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोऐं, भोजन खाने के पहले या शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोंऐं, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए डॉक्टर के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फ्युराजोलाडिन, मेट्रोजिन डायक्लोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक, ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी (माड) तथा तरल पदार्थ अधिक मात्रा में सेवन करें। इसी प्रकार दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डीपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय को एडवाइजरी में कहा है कि बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फायलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी होती हैं। गंदा पानी, नाली, गड्ढों में पानी एकत्रित होने से  मच्छर के लार्वा से अण्डें पनपते हैं। मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने  से मलेरिया होता है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पैदा होता है जैसे कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लार्वा पनपते हैं। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। चिकुनगुनिया का वायरस सीधे हड्डी पर अटैक करता है जिससे असहनीय दर्द होता है। मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फायलेरिया से बचने के लिए घर के आस-पास सफाई रखें, पानी इक्ट्ठा न होने दें, गड्ढों को भरें, टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें, इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, कूलर व टंकी के पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें। बुखार आने पर नजदीकि अस्पताल जाकर खून की जांच कारायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें और दवायें प्राप्त करें।

 

 

 

 

मैंने कोविड के दोनों टीके लगाए हैं, टीका पूर्णतः सुरक्षित है–पूर्णिमा रजक, नेशनल वुशु गोल्ड मेडलिस्ट

मंडला जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है।  विगत वर्षों से वुशु खेल में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हुआ है। पूर्णिमा रजक जिले की वुशु खिलाड़ी है, जो वर्तमान में नेशनल वुशु गोल्ड मेडलिस्ट है। पूर्णिमा ने अनेक बड़े और प्रतिष्ठित मंचो पर अपनी खेल प्रतिभा से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूर्णिमा रजक अपने खेल के साथ-साथ कोविड महाभियान में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। पूर्णिमा बताती है कि उन्होंने कोविड के दोनों टीके लगा लिए हैं। कोविड टीका सुरक्षित है, हम सभी को टीका लगाने के लिए आगे आना चाहिए। पूर्णिमा आगे कहती है कि कोविड टीकाकरण के बाद मैं प्रतिदिन अपने खेल की प्रैक्टिस बिना किसी परेशानी के कर रही हूं। मंडला जिले के ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड टीकाकारण नहीं कराया है, वे कोविड वेक्सीनेशन के महाभियान में आगे आकर टीकाकरण जरूर कराएं। इसी प्रकार जिन लोगों ने कोविड का प्रथम डोज़ लगा लिया है वे दूसरा डोज़ जरूर लगाएं। कोविड का दूसरा डोज़ लगने के बाद ही सुरक्षा चक्र पूरा हो पाता है। कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड टीका ही अब तक सबसे प्रभावी उपाय हैं और हम सभी के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए तथा जिले के लिए भी सुरक्षा कवच है। ऐसे में वैक्सीनेशन महाभियान में शामिल होकर टीका लगाकर स्वयं को सुरक्षित करें तथा अपने जिले को भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने में सहयोग करें।

 

 

 

 

 

Related posts

ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

आज से प्रारंभ होगी मंडला-चिरईडोंगरी-नैनपुर रेल सेवा

Reva India News

ऑपरेशन मुस्कान: बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment