Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति विभाग राज्यमंत्री श्री पटैल का मंडला आगमन आज

मण्डला 9 अक्टूबर 2021

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति विभाग राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का 10 अक्टूबर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल 10 अक्टूबर को 8:25 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 10:30 बजे बिछिया पहुचेंगे एवं 11 बजे बिछिया से प्रस्थान कर 12 बजे ग्राम पंचायत मोचा, कान्हा पहुंचकर ’एक जिला एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कोदो-कुटकी तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 12:40 बजे मोचा से निवास के लिए रवाना होंगे तथा 2:30 बजे निवास पहुंचकर लोकतंत्र सेनानी स्व. कस्तूरचंद जैन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल दोपहर 3:30 बजे निवास से हाथीतारा माल के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 4:45 बजे हाथीतारा माल पहुंचकर जल-जीवन मिशन की समीक्षा करेंगे। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति विभाग राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 4:45 बजे हाथीतारा माल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Related posts

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

सूर्यकुंड धाम हनुमान मंदिर समिति के चुनाव सम्पन्न, देवसिंह सैयाम बनें अध्यक्ष

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment