Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 का सिटिजन फीडबैक देने मोबाईल ऐप एएसजी-2021 जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छता फीडबैक देने की अपील की

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए स्वच्छता संबंधी कार्याें के संख्यात्मक एवं गुणात्मक मापदण्डों के आधार पर जिले की नेशनल रैंकिंग निर्धारित किए जाने हेतु स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 का शुभारंभ 9 सितम्बर 2021 से किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021 में मुख्य गतिविधि समुदाय का फीडबैक प्राप्त करना है। इस हेतु 5 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। समुदाय के फीडबैक हेतु भारत सरकार द्वारा मोबाईल ऐप एसएसजी 2021 गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।

जिला पंचायत सीईओ ने प्रबुद्ध नागरिकों, कॉलेज, आईटीआई, स्कूलों के छात्र, छात्राओं सहित जिलेवासियों से अपील की है कि मण्डला जिले की स्वच्छता के संबंध में अभिमत, प्रतिक्रिया अवश्य दर्ज कराएं।

Related posts

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 19 फरवरी 2024

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment