आजीविका मिशन से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनी अभय पनेरिया
मण्डला 12 नवम्बर 2021
मध्यप्रदेश डे-राज्य आजीविका मिशन जिला मण्डला अतंर्गत विकाखण्ड स्तर पर म.प्र. राज्य आजीविका मिशन विकासखण्ड मवई द्वारा ग्राम कूटरवाणी ग्राम पंचायत बीजा की अभय पनेरिया को वी.ओ. बुक्स ऑफ रिकॉर्ड की ट्रेनिंग दी गई। ग्राम कूटरवाणी निवासी अभय पनेरिया बताती है कि मेरा गांव मंडला जिले के उस ब्लॉक में है जिसे लोग कालापानी कहते हैं। मैं एक ऐसे परिवार से हूं जो केवल मजदूरी के सहारे ही जीवन यापन करता है एवं हम जंगल की जमीन को कृषि योग्य बनाकर उस पर कृषि करते हैं। आज से 10 वर्ष पहले मेरे परिवार की स्थिति बहुत ही खराब थी। मेरे पति बाहर काम करने के लिए जाया करते थे जिनकी महीने की आय केवल 2000 रूपऐ थी। इसी से हमारे परिवार का पालन-पोषण होता था। महीने के अंत तक अगर कोई भी बीमार होता तो इलाज के लिए तक पैसा नहीं बचता था।
कुछ दिनों बाद मुझे आजीविका मिशन के कार्यों के विषय में जानकारी मिली। उसमें मुझे ट्रेनिंग बुक्स ऑफ रिकॉर्ड लिखने का एवं प्रशिक्षण दिया गया। मुझे यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी साबित हुआ। भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के तुरंत बाद जिला स्तर पर आजीविका मिशन स्टॉफ को बीओ, बीके की ट्रेनिंग देने का अवसर ट्रेनर दल के साथ मुझे भी प्राप्त हुआ। मैं बहुत खुश थी और लगातार जिला स्तर पर 6 से 7 बैच जिला के अलग-अलग ब्लॉक के वी.ओ. बुक्कीपर को प्रशिक्षण देने का अवसर प्राप्त हुआ। इस तरह निरंतर संकुल स्तर पर भी और ब्लॉक स्तर पर बुक कीपरों की प्रशिक्षण देने का अवसर प्राप्त होता गया। आज मुझे उसकी बहू या उसकी बेटी के नाम से नहीं किंतु आजीविका मिशन से मुझे एक स्वयं की पहचान मिली। मुझे मास्टर ट्रेनर के रूप में मेरी पहचान बनी, जो सर्वप्रथम संकुल स्तरीय फिर ब्लॉक स्तरीय और फिर जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तर पर भी मैं ट्रेनर दल के साथ प्रशिक्षक के रूप में बुलाया गया। आज मेरी पहचान मुझे आजीविका मिशन ने दिलाई।
श्रीमती अभय पनेरिया कहती है कि आजीविका मिशन के माध्यम से ही मैं पंचायत एवं ग्रामीण विकास का प्रशिक्षण पंचायती राज्य की ट्रेनिंग सिवनी से प्राप्त की और पंचायतों के निर्वाचित पंचों को तथा सरपंचों को भी प्रशिक्षण देने का कार्य की हूं तथा मनरेगा अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के कार्य के लिए वीएसए विलेज सोशल एलिमेंट्स का कार्य करने का अवसर भी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मिला। इसी तरह मैं आर्थिक रूप से परिवार की मदद की इसके पश्चात में 2019 से 20 में समूह से 50 हजार रूपऐ ऋण लेकर किराने की दुकान खोली। साथ ही एक प्रिंटर की मशीन भी खरीदी और फोटो कॉपी करने का काम भी कर रही हैं। किराना दुकान के साथ जिससे मेरी महीने की आमदनी 2 से 3 हजार तक हो जाती है। ग्रामीण स्तर होने के कारण थोड़ा सा काम है किंतु मैं खुश हूं। मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि मैं भी आजीविका मिशन से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हूं। मैं आजीविका मिशन को धन्यवाद देती हूं।

15 नवम्बर से होंगे आंगनवाड़ी केन्द्र प्रारंभ
मण्डला 13 नवम्बर 2021
संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत हितग्राहियों के सुरक्षा की दृष्टि से आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन स्थगित करते हुए पूरक पोषण आहार प्रदायगी की सुनिश्चित्ता के साथ-साथ अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गए थे। तत्पश्चात कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के साथ-साथ सेवाएं प्रदायगी हेतु समय-समय पर संदर्भित पत्रों के माध्यम से आंगनवाड़ी सेवाओं की प्रदायगी हेतु मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) भी प्रेषित की गई है। जिला स्तरीय क्राईसेस मेनेजमेन्ट कमेटी द्वारा स्थानीय परिस्थिति अनुरूप निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया जाकर तद्नुसार कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र प्रारम्भ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
15 को ’’आईये आंगनवाड़ी’’ थीम पर आयोजित होंगे समारोह
15 नवम्बर 2021 को आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों के साथ ’’आईये आंगनवाड़ी’’ थीम पर आयोजन कर समारोहपूर्वक प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। ’आईये आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर समुदाय के सहयोग से स्थानीय खाद्य विविधता आधारित विशेष भोजन तैयार कर हितग्राहियों को परोसा जाये। ’आईये आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सुरक्षात्मक उपाय का पालन आवश्यक रूप से किया जाए। इस दिवस के उपरान्त प्रतिदिन पूर्व की भांति नियत समय-सारणी अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जाये। कोविड-19 संक्रमण काल में 3 से 6 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को पूर्व में प्रदाय रेडी-टू-ईट सामग्री के वितरण को स्थगित करते हुये बच्चों को नाश्ता एवं गर्म पका भोजन प्रदाय किया जाना प्रारम्भ करना है। इस हेतु पूर्व वितरित एवं तैयार रेडी टू ईट सामग्री का प्रक्रिया अनुसार आवश्यक समायोजन एवं रिकार्ड संधारण सुनिश्चित किया जायेगा। इसी अनुक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन प्रारम्भ से यथाशीघ्र 3 से 6 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों को प्रावधान अनुसार नाश्ता एवं ताजा गर्म पका भोजन प्रदाय करने हेतु पूर्व से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आंगनवाड़ी संचालन प्रारम्भ करते हुये आईये आंगनवाड़ी कार्यक्रम के आयोजन के फोटो सहित प्रतिवेदन आयोजन के 7 दिवस के अन्दर प्रेषित करने अधीनस्थों को निर्देशित किया है।
रास. सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का दौरा कार्यक्रम
मण्डला 13 नवम्बर 2021
राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का 14 नवम्बर को 10ः30 बजे मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद दिग्विजय सिंह 14 नवम्बर को 10ः30 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात् श्री सिंह 11 बजे कलेक्टर एवं एसपी मंडला से चर्चा करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् ग्राम माढ़ोगढ़ नारायणगंज में रात्रि विश्राम कर 15 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे मंडला से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
आर्थिक सहायता स्वीकृत
मण्डला 13 नवम्बर 2021
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परसादी लाल नंदा निवासी ग्राम सालीवाड़ा की पानी मंे डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदिका छोटी बाई को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने की अपील
मण्डला 13 नवम्बर 2021
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि मृदा परीक्षणों के आधार पर प्रायः यह देखने में आ रहा है कि प्रदेश के साथ-साथ हमारी कृषि भूमि में जीवान्श (कार्बनिक तत्व) की मात्रा दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है, जिसका प्रमुख कारण गोबर खाद की कमी, रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग के साथ-साथ तात्कालिक लाभ के लिए खेतों में बचे फसल अवशेष को जलाकर नष्ट किया जाना है। जिस कारण हमारी मृदा की उर्वरता कम होती जा रही है। साथ ही मृदा में पाये जाने वाले लाभदायक कीट जो किसान के मित्र कीट कहलाते हैं, असंख्य जीव-जंतु जो उत्पादन वृद्धि में सहायक होते हैं, जलकर नष्ट हो जाते हैं। साथ ही कई बार रहवासी क्षेत्रों में आग लगने से जानमाल की हानि होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
उपसंचालक ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि फसल कटाई पश्चात् खेतों में खड़े फसल अवशेषों को जलाकर नष्ट न करें यह पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक एवं आपराधिक कृत्य है। बल्कि खाली खेतों में रोटावेटर चलाकर फसल अवशेषों को मिट्टी में मिला दें तथा मिट्टी पलटने वाले हल से गहरी जुताई करें जिससे मृदा में हवा एवं प्रकाश का संचार के साथ-साथ वर्षा के जल को रोककर जलधारण की क्षमता में वृद्धि करें। अधिक से अधिक गोबर खाद, नाडेप एवं वर्मी खाद एवं हरी खाद का प्रयोग कर मृदा की उर्वराशक्ति को बढायें।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 नवम्बर तक
मण्डला 13 नवम्बर 2021
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 वर्ष 2020-2021 नवीन व नवीनीकरण छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोर्टल को 15 नवम्बर 2021 तक पुनः खोला गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
अस्थि बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही अब 16 को
मण्डला 13 नवम्बर 2021
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय मण्डला में 16 नवम्बर 2021 को अस्थि बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही। उन्होंने अस्थि बाधित संबंधी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि वे प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही हेतु आगामी मंगलवार 16 नवम्बर 2021 को उपस्थित हो सकते हैं।
ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग का इस्तेमाल से बीरसिंह की आमदनी हुई दोगुनी
मण्डला 13 नवम्बर 2021
ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग के इस्तेमाल से कृषक बीरसिंह सैयाम की आमदनी दोगुनी हो गई है। कम लागत् में अधिक लाभ लेकर बीरसिंह काफी उत्साहित है। वह तकनीकि का उपयोग कर अपने कृषि कार्य को और अधिक बढ़ाना चाहता है।
जानकारी के अनुसार लिंगापौंड़ी निवासी बीरसिंह सैयाम के पास 8.840 हेक्टेयर कृषि भूमि है जिसमें उसे 0.600 रकबे में 50 क्विंटल मिर्च उत्पादन से 1 लाख 25 हजार रूपए की आमदनी होती है। बीरसिंह बताते हैं कि पूर्व के वर्षों में कृषि फसलें जैसे धान, गेहूं, अरहर, कोदो कुटकी परम्परागत तरीके से खेती की जाती थी जिससे वार्षिक रूप से औषतन कुल रकबे से 1,20,000 से 1,25,000 हजार रूपये की आमदानी प्राप्त होती थी। इसके बाद उसने विभागीय मैदानी कार्यकर्ता की सलाह एवं विभागीय मसाला क्षेत्र विस्तार योजना वर्ष 2019-20 में 0.250 हेक्ट में शंकर मिर्च का लाभ लेकर व ड्रिप एवं प्लास्टिक मल्चिंग का इस्तेमाल करते हुए अच्छा उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उसे उद्यानिकी फसल से ही 2 लाख 50 हजार रूपए की आय प्राप्त हुई है, जो पूर्व की आमदनी का दोगुना है।
नैनपुर के जामगांव में आयोजित हुआ विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर
38 हितग्राहियों को मिला लाभ
मण्डला 13 नवम्बर 2021
जिला विधिक सहायता अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मंडला अतंर्गत तहसील नैनपुर के ग्राम जामगांव में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन। शिविर में 38 हितग्राहियों को मिला लाभ, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार व श्री आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के निर्देशन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ० श्रीमति प्रीति श्रीवास्तव को मार्गदर्शन में दिनांक 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 13 नवम्बर 2021 को तहसील नैनपुर के ग्राम जाम गांव जिला मंडला में अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुंच कार्यकम का आयोजन किया गया।
ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ लगभग 38 पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया, जिसमें 10 हितग्राही उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग से 05 लोगो को लाभान्वित, स्वच्छ भारत अभियान योजना शौचालय निर्माण के लिए 5 हितग्राही लाभान्वित, कृषि विभाग से 04,लाभान्चित, इसी प्रकार 04 हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना, अजीविका मिशन से 10 हितग्राही का लाभ प्रदान किया गया तथा अन्य विभागों की समस्या का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन रजिस्ट्रड किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला द्वारा कल्याणकारी कियानवित योजनाओं की जानकारी दी। इसी प्रकार शासन की विभिन्न योजनाए जैसे- महिलाओं के अधिकार, विधिक सहायता योजना एवं म0प्र0 पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई एवं योजनाओं के पम्पलेट्स वितरित किये गये। यह भी बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अतर्गत यह शिविर सम्पूर्ण मंडला जिले में आयोजित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विशेष न्यायाधीश श्री आर0पी0 सिंह के द्वारा माँ सरस्वति एवं महात्मागांधी के छायाचित्र पर पुष्पाहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश/सचिव, डॉ0 श्रीमति प्रीति श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला, श्री डी0आर0 अहिरवार जिला न्यायाधीश, श्री विशाल शर्मा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागडे, सरपंच, सचिव, ग्रामवासी एवं अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

