Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांगजनों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 25 नवम्बर 2021

लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले में संचालित औद्योगिक इकाईयों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से रोजगार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिले के दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। इस संबंध में उन्होंने जिले के उद्योगपतियों तथा व्यापारियों से सकारात्मक पहल करने का आव्हान किया।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले के दिव्यांगजनों की उनके कौशल के अनुरूप विकासखण्डवार सूची तैयार करें तथा उन्हें मनेरी की औद्योगिक इकाईयाँ सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, रिसोर्ट, राईस मिल, सुगर मिल आदि में नियोजित करें। कलेक्टर ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत् चयनित कोदो-कुटकी के उत्पादों के लिए बड़ी यूनिट लगाने की योजना बनाएं। जिले में कोदो-कुटकी के क्लस्टर तैयार करें। उन्हांेने कहा कि जिले में तुलसी के पौधे भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं अतः तुलसी से संबंधित उत्पादों पर भी ध्यान केन्द्रित करें। इस संबंध में उन्होंने विशेषज्ञों से सलाह लेने तथा लकड़ी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मोहनिया पटपरा में बनने वाले औद्योगिक क्षेत्र के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रिपटा निवास में हेलीपैड का निरीक्षण किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 जून 2023

Reva India News

मण्डला 23 नवम्बर 2021 मुख्य समाचार रेवा इंडिया न्यूज़

Reva India News

Leave a Comment