Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम चुनाव-प्रचार के लिए वाहन अनुमति प्रदान करने अधिकृत

मण्डला 7 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार जिला मण्डला के समस्त जनपद पंचायत क्षेत्रों के पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र, वार्ड क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के दौरान अभ्यर्थियों एवं अन्य व्यक्तियों को चुनाव-प्रचार के लिए वाहन की अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को उनके अनुविभाग क्षेत्र हेतु अधिकृत किया गया है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 नवम्बर 2022

Reva India News

रेवाइंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 सितम्बर 2023

Reva India News

कच्चे रास्तों से विकास की पक्की डगर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली भानपुर (बिसौरा) की तकदीर

Reva India News

Leave a Comment