Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का होगा कोविड परीक्षण

मण्डला 14 जनवरी 2022

वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में बाहर से आने वाले लोगों की सतत निगरानी करने तथा उनका कोविड परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कलेक्टर ने कहा है कि सभी बस स्टेंड यात्री प्रतीक्षालयों, रेलवे स्टेशनों में स्थायी कोविड परीक्षण केन्द्र लगाया जाए। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संबंधित बीएमओ से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इन स्थायी केन्द्रों में आरएटी/आरटीपीसीआर जाँच हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समस्त बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, यात्री प्रतीक्षालयों में प्रतिदिन आनेजाने वाले लोगों की जानकारी संधारित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

पोषण पुनर्वास केन्द्र में 20 दिन की देखभाल से कुपोषित शिशु दयानंद को मिली नई जिंदगी

Reva India News

भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति एवं लोकगीत के कार्यक्रम संपन्न हुए जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निःक्षय जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment