Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फाइनल में पंहुचा जी.सी.ए. जबलपुर!

आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को जी.सी.ए. जबलपुर एवं आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के बीच खेला गया! इस सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जी.सी.ए. जबलपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया को छेत्ररक्षण के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए जी.सी.ए. जबलपुर ने 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर 178 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 179 रनो की चुनौती रखी! जी.सी.ए. जबलपुर की ओर से बल्लेबाजी में करीम खान ने नाबाद 58 रन पवन चंदेल ने 36 रन एवं पवन यादव ने 26 रनो की पारी खेली! आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया की ओर से गेंदबाजी में बसंत ठाकुर ने 3 विकेट गौरव राजू एवं पारस जैन ने 1-1 सफलता अर्जित की! 179 रनो के लक्ष्य का पीछा करने आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत बहुत अच्छी रही लेकिन बसंत ठाकुर के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर बल्लेबाजी के लिए ठहर ना सका और आज़ाद स्पोर्ट्स की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी! आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया की ओर से बल्लेबाजी में बसंत ठाकुर ने 61 रन उमेश बैरागी ने 18 रन एवं चंद्रेश बर्मन और गौरव राजू ने 14-14 रनो की पारी खेली! जी.सी.ए. जबलपुर की ओर से गेंदबाजी में विजय यादव ने 3 विकेट करीम खान एवं लकी साहू ने 2-2 ने 1 सफलता अर्जित की!

इस प्रकार इस रोमांचक मुकाबले को जी.सी.ए. जबलपुर ने 15 रनो से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच जी.सी.ए. जबलपुर के करीम खान को दिया गया! इस मैच के चीफ गेस्ट अनिल सोनी अनिल सराफ और राजेश पाठक डी.सी.ए. (अध्यक्ष) रहे! इस मुकाबले के निर्णायक मयंक अग्रवाल और आकाश बर्मन एवं स्कोरर विशाल कछवाहा रहे! प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला और एम.सी.ए. सिवनी के बीच खेला जायेगा!

Related posts

जनसुनवाई में 55 आवेदकों ने दिए आवेदन कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

Reva India News

जनजातीय कल्याण का स्वर्णिम अध्याय: राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल स्वास्थ्य और पशुपालन योजनाओं को मिली नई दिशा कन्हारीकला में आयोजित मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना और स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

छात्रों को ऑर्गनिक फॉमिंग के बारे में दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment