Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

मंडला, 8 दिसंबर 2025

ग्राम पंचायतों के अंतर्गत पंचायत उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत मंडला के पंच के 15 रिक्त पद के लिए तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी को रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत पदाभिहित किया गया है तथा खण्ड पंचायत अधिकारी श्री राजाराम मरावी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पदाभिहित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत नैनपुर के पंच के 3 रिक्त पद के लिए तहसीलदार नैनपुर श्री हरिसिंह धुर्वे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं खण्ड पंचायत अधिकारी श्री अमृत लाल उइके को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जनपद पंचायत बिछिया के पंच के 4 रिक्त पद के लिए तहसीलदार बिछिया श्री शंकर लाल मरावी एवं प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी श्री कमलेश ठाकुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जनपद पंचायत मवई के पंच के 4 रिक्त पद के लिए प्रभारी तहसीलदार मवई श्री दिनेश वरकड़े को रिटर्निंग ऑफिसर तथा प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी श्री त्रिलोक मरावी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। जनपद पंचायत निवास के पंच के 2 रिक्त पद के लिए प्रभारी तहसीलदार निवास श्री संदीप नागोसें एवं पंचायत समन्वक अधिकारी श्री दानसिंह धुर्वे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जनपद पंचायत बीजाडांडी के पंच के 1 रिक्त पद के लिए नायब तहसीलदार श्री चैनसिंह मार्को को रिटर्निंग ऑफिसर एवं खण्ड पंचायत अधिकारी श्री ललित दहायत को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। जनपद पंचायत नारायणगंज के पंच के 2 रिक्त पद के लिए प्रभारी तहसीलदार नारायणगंज श्री संगम पटले को रिटर्निंग ऑफिसर एवं खण्ड पंचायत अधिकारी श्री रम्मू सिंह मरावी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा जनपद पंचायत घुघरी के पंच के 1 रिक्त पद के लिए प्रभारी तहसीलदार घुघरी श्री चन्द्रकुमार वट्टे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी श्री बसंतराव मरावी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

Related posts

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की कार्यवाही के लिए समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 17 दिसंबर से

Reva India News

16 दिसम्बर को प्राप्त हुए 16 नाम-निर्देशन पत्र

Reva India News

Leave a Comment