Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार सृजन योजना से मुझे मिला 17 लाख रूपये का ऋण – उमाशंकर अम्बुरी  

मण्डला 25 फरवरी 2022

मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार 25 फरवरी 2022 को स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इसका आयोजन प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी किया गया। जिला स्तरीय रोजगार मेले में लाभान्वित हुए उमाशंकर अम्बुरी को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 17 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ है। श्री अम्बुरी ने बताया कि पहले मैं कृषि तथा शासकीय सेवक की तैयारी कर रहा था किन्तु मुझे अपेक्षित सफलता नहीं मिली। उमाशंकर बताते हैं कि मुझे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत रसोई आटा मिल की स्थापना के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 17 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। मैंने रसोई आटा मिल की स्थापना मण्डला जिले के टिकरिया ग्राम में किया है। मेरे द्वारा रसोई आटा मिल का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। खुद का काम शुरू करने के साथ-साथ मैंने स्थानीय बेरोजगार लोगों को रसोई आटा मिल में रोजगार भी मुहैया कराया है। मैं अपने स्वरोजगार स्थापना में सहयोग के के लिए शासकीय योजना एवं विशेष रूप से प्रदेश के गरीबों के हितैषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करता हूँ।

Related posts

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन सहित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दिए निर्देश  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 30 दिसम्बर 2023

Reva India News

24 नवम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान में कराएं अधिक से अधिक टीकाकरण – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महाभियान से संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment