Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नव भारत साक्षर योजना अंतर्गत समय सीमा में कार्यवाही

मण्डला 20 अप्रैल 2022

जिला शिक्षा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार नव भारत साक्षर योजना की शुरूआत 1 मई 2022 से की जानी है। नवभारत साक्षर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निरक्षरों का चिन्हांकन करना जिसके तहत समस्त जन शिक्षक शिक्षकों के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक के निरक्षर नवसाक्षर व्यक्तियों का ग्रामवार चिन्हाकन 29 अप्रैल 2022 तक अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करेंगे।

इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अक्षर साथी के रूप में ऐसे व्यक्तियों का केन्द्रवार चिन्हांकन किया जाए जो स्वेच्छा से निःशुल्क निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ाने में रूचि रखते हों। प्रत्येक ग्राम में संचालित महिला प्रशिक्षाणार्थी, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, ब्रम्हकुमारी एवं गायत्री परिवार के सदस्य तथा अन्य स्वयं सेवी संगठन के सदस्य एवं जन प्रतिनिधि हो सकते हैं उनका चिन्हांकन कर प्रत्येक केन्द्रवार प्रति 10 नवसाक्षर में 1 अक्षर साथी की मेंपिग का कार्य अनिवार्य रूप से 30 अप्रैल तक कर लिया जाये।

 

केन्द्र का संचालन

 

निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक ग्राम के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, ग्राम पंचायत भवन के एक कक्ष पर साक्षरता केन्द्र संचालित किया जाये। केन्द्र की बाहरीय दीवाल में स्पष्ट अक्षरों में सामाजिक चेतना केन्द्र का बैनर आवश्यक रूप से पेंटिंग किया जाये। केन्द्र का संचालन शाम 5 बजे से 7 बजे तक किया जावे उक्त कार्य 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से करें जिसके फोटो ग्राफ्स एसएसए मीडिया ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें।

 

नव साक्षर व्यक्तियों की दक्षता आंकलन एवं वर्गीकरण करना

 

आगामी 01 से 15 मई 2022 तक नवसाक्षर व्यक्तियों की दक्षता का आंकलन कर उनका वर्गीकरण निम्न आधार पर किया जाये। अक्षर ज्ञान, नाम लिखना, अंक एवं अक्षर ज्ञान पढना और लिखना। उक्त आधार पर 15 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से अक्षर साथियों के माध्यम से करावें जिसकी जानकारी केन्द्रवार एवं विकासखंडवार संकलित कर जिला कार्यालय प्रौढ शिक्षा में 20 मई 2022 तक उपलब्ध केन्द्रवार एवं विकासखण्डवार संकलित कर दिकराते हुये प्रत्येक 15 दिवस में टेस्ट आयोजित कराना सुनिश्चित करें।

 

मॉनिटरिंग

 

निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कम से कम 05 केन्द्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक सहायक परियोजना समन्वयकों द्वारा प्रत्येक माह 10 केन्द्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। बीआरसी, बीएसी, सह समन्वयक द्वारा 15-20 केन्द्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसी प्रकार सीएसी द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत समस्त केन्द्रों की माह में कम से कम 1 बार मॉनिटरिंग अवश्य करें।

 

पुस्तक दान कार्यक्रम

 

20 से 30 अप्रैल 2022 के मध्य प्रत्येक सामाजिक चेतना केन्द्रों में ज्ञान वर्धक पुस्तक दान हेतु जन समुदाय को प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकों को संग्रहित कर पुस्तकालय विकसित किया जायेगा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 अक्टूबर 2022

Reva India News

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंडला पुलिस द्वारा जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा सघन वाहन चैकिंग एवं संवेदनशील स्थलों की जाँच  

Reva India News

मलेरिया प्रभावित हाईरिस्क चिन्हित ग्रामों में दो चक्रों में होगा कीटनाशक छिड़काव  

Reva India News

Leave a Comment