Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत निर्देश

मण्डला 25 अप्रैल 2022

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा केन्द्र, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत आगामी माहों से खाद्यान्न के उठाव के अनुसार भोजन पकाने की लागत राशि प्रदाय करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों मंे उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत आगामी माहों से खाद्यान्न के उठाव की मात्रा के अनुसार भोजन पकाने की लागत राशि प्रदाय की जाना है। योजनान्तर्गत पोर्टल में छात्रों की दर्ज संख्या के आधार पर शासन स्तर से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न जारी किया गया है। फिर भी माह फरवरी में अधिकांश कार्य एजेंसी, स्व-सहायता समूहों द्वारा खाद्यान्न का उठाव निर्धारित मात्रा में नहीं किया गया है। संबंधित योजनान्तर्गत मैपिंग छात्रों की दर्ज संख्या के आधार पर प्रत्येक माह निर्धारित तिथि के पूर्व शासन स्तर से जारी खाद्यान्न का उठाव शत-प्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि एजेंसी, स्व-सहायता समूहों को भोजन पकाने की लागत राशि का भुगतान बैंक खाता के माध्यम से शत-प्रतिशत् हो सके।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 नवंबर 2024

Reva India News

*सेवा का सम्मान: प्रधान आरक्षक कुमार सिंह उइके को मंडला पुलिस ने दी सेवानिवृत विदाई*

Reva India News

मोतीनाला परिक्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम का द्वितीय शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment