Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आ लौट चलें’ योजना के तहत करें आवेदन

मण्डला 25 अप्रैल 2022

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक ड्रापआउट शालात्यागी विद्यार्थियों को पुनः स्कूल की मुख्य धारा में लाने के लिये ’आ लौट चलें’ योजना शासन द्वारा प्रारम्भ की गई है। इस संबंध मंे जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि योजना अन्तर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा उपलब्ध कराई गई ड्रापआउट शालात्यागी छात्रों की सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों को उनका समग्र आईडी के साथ एमपी आनलाईन के माध्यम से कक्षा दसवी एवं बारहवी की परीक्षा के लिए फार्म भरने की सुविधा प्रदान की गई थी किन्तु कई प्राचार्यों के द्वारा इस पद्धति से परीक्षा फार्म भरने में अत्यंत कठिनाई का उल्लेख किया गया है। इस हेतु सहायक परियोजना समन्वयक रमसा मुकेश पाण्डे द्वारा बताया गया है कि ’आ लौट चलें’ योजना में परीक्षा फार्म भरने के लिये प्राचार्य अब कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसे समस्त विद्यार्थी जिनका माध्यमिक शिक्षा मण्डल में जीवित नामांकन है, सम्बंधित को नामांकन क्रमांक दर्शाने वाला प्रमाणपत्र अथवा अंकसूची अपलोड कराना होगा। इसी प्रकार ऐसे समस्त विद्यार्थी जिन्होंने 1 जनवरी 2022 को 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किन्तु 18 वर्ष के नही हुये हैं पात्र होंगे। विद्यार्थियों को उनके द्वारा उर्त्तीण अनुर्तीण की गई पिछली परीक्षा की अंकसूची अपलोड किया जाना आवश्यक होगा।

Related posts

जिले में मिले 150 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

मंडला में स्पोर्टस एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर के निर्माण को मंजूरी, 6.69 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं

Reva India News

मद्य निषेध सप्ताह में हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment