Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साक्षरसाथी बन कलेक्टर ने बैगा महिला को नाम लिखना सिखाया

मण्डला 26 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जंतीपुर के बैगाटोला में चल रहे प्रौढ़शिक्षा केन्द्र में अध्ययनरत महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्‍हें साक्षरता का महत्व बतलाया। साक्षरसाथी बन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैगा महिला अन्नू भारतीया सहित अन्य महिलाओं को नाम लिखना सिखलाया। श्रीमती सिंह ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समग्र विकास के लिए शिक्षा नितांत आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि पढ़ना-लिखना सीखकर सभी महिलाएं बैंकों से लेनदेन करते समय अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कवर, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नवसाक्षरों से आव्हान किया कि वे अपने ग्राम को पूर्ण साक्षर बनाने में सहभागी बनें। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं में बैगा जनजाति को प्राथमिकता से लाभान्वित करें। जिनका राशन कार्ड नहीं बना है तत्काल राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पात्रतानुसार जॉबकार्ड बनवाएं। ग्राम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने मनरेगा के तहत मेढ़बंधानों के कार्यों को प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित करते हुए जल की उपलब्धता की सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कलेक्टर ने नवसाक्षरों को स्लेट, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 28 अगस्त2021

Reva India News

पिछड़ा वर्ग को शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाएं – श्री बिसेन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment