Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जुलाई 2022

बाल संर्वधन संरक्षण सप्ताह अंतर्गत आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

 

मण्डला 3 जुलाई 2022

            मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्रीमान डी.आर कुमरे के द्वारा 2 जुलाई को बाल सरंक्षण सप्ताह के अंतर्गत आदिवासी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मण्डला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्री डी.आर. कुमरे के द्वारा बालिकाओं के कानूनी अधिकार, समाज में नारी के साथ हो रहे अपराध, बाल संरक्षण अधिनियम के तहत बालकों के अधिकार यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड़छाड़, मौखिक और भावात्मक हिंसा, घरेलू हिंसा, बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बढ़ते लैंगिक अपराधों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े के द्वारा विद्यार्थियों को समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण एवं विधिक सहायता सलाह योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

 

 

 

 

ईव्हीएम वेयरहाउस त्रैमासिक निरीक्षण आज

 

मण्डला 3 जुलाई 2022

            अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के तारतम्य में 4 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित नवनिर्मित वेयरहाऊस को खोलकर त्रैमासांत जून 2022 का त्रैमासिक निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने संबंधितों को निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 3 जुलाई 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 3 जुलाई के दौरान 187.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 262.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 75.2 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को मंडला में 31.2 मि.मी., नैनपुर में 27.1 मि.मी., बिछिया में 17.0 मि.मी एवं निवास में 28.8 मि.मी., घुघरी में 7.3 मि.मी., नारायणगंज में 77.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 3 जुलाई को 31.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

सर्पदंश से बचाव के लिए जानकारी

 

मण्डला 3 जुलाई 2022

            बरसात के दिनों में सांप काटने के केस अत्यधिक सामने आते हैं, सांप काटने में व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है। सांप के काटने को अनदेखा ना करें, सांप के काटे व्यक्ति को किसी नजदीकी अस्पताल तुरन्त लेकर जायें, झाड़-फूंक में ना रहें। सांप के दांत के नीचे विष की थैली होती है, काटने पर विष की थैली सीधे शरीर में खून के माध्यम से जहर फैल जाता है। सामान्तयः जहरीले सापों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते हैं। गैर विषेले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते हैं, परन्तु ये निशान नहीं दिखता है। ये सोचना गलत होगा कि सांप ने नही काटा है, ज्यादातर सांप गैर विषैले भी होते हैं।

लक्षण:- सांप के काटने पर लगभग 95 प्रतिशत मामलों में पहला लक्षण नींद का आना है। इसके साथ ही निगलने या सांस लेने में तकलीफ होती है, आमतौर पर सांप काटने पर आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं। सांप के काटने पर यह ना करें:- रस्सी से ना बांधे, ब्लेड से ना काटें। पारम्परिक तारीकों का इस्तेमाल ना करें। मुंह से खून ना चूसें,  ओछा, कुनिया के पास ना जायें। सांप काटे व्यक्ति को नदी में प्रवाहित न करें। अन्धविश्वास में ना पड़े। यथा संभव निम्नानुसार कार्य करें:- सांप काटे व्यक्ति को दिलासा दिलायें। घटना के तथ्यों का पता लगायें। गीले कपड़े से डंक की जगह की चमड़ी को साफ करें, जिससे वहां पर लगा विष निकल जाये। सांप काटे व्यक्ति को करवट सुलायें, क्योंकि कई बार उल्टी भी होने लगती है। इसलिये करवट सुलाने से उल्टी श्वसनतंत्र में ना जाये। जहां पर सांप ने काटा है उस स्थान पर हल्के कपड़े से बांध दें, ताकि हिलना-डुलना बंद हो जाये।

उपचार:-सांप काटे व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाने की व्यवस्था बनायें। सांप के काटने के जहर को मारने के लिये अस्पताल में निःशुल्क एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया जाता है। अस्पताल में उपलब्ध है एवं डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार उचित उपचार करायें।

बचाव: – अंधेरे में ना जायें। बिलों में हाथ ना डालें। झाड़ियों में ना जायें। पानी भरे गडढे में ना जायें। पैरों में चप्पल और चूते पहनकर ही चलें।

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित

 

मण्डला 3 जुलाई 2022

            जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2022 में वर्षाकाल के दौरान बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कार्यालय कलेक्टर के आदेशानुसार जिला स्तर पर ई-लायबेरी में स्थित जिला नियंत्रण कक्ष मण्डला में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित कर दोनों कन्ट्रोल रूम के लिये प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला हीरा लाल तिवारी को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र सिंगौर एवं राजस्व निरीक्षक वर्कलोड भू-अभिलेख मण्डला सीपत सिंह मर्सकोले को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनका मो.नं. 8120128101 ई-मेल slrmandla41@gmail.com है। कंट्रोल रूम सुपरवाईजर आकाश मिश्रा डी.एन.सी.सी. सेन्टर का मो.नं. 9074360984, अधीक्षक कक्ष, कार्या. कलेक्टर मण्डला स्थित जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07642-251079, कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला हीरा लाल तिवारी, प्रभारी अधिकारी का मोबाईल नंबर 9826058991 ई-मेल sirmal@nic.in, कंट्रोल रूम सहायक प्रभारी अधिकारी रा.नि. भू-अभिलेख मण्डला देवेन्द्र सिंगौर का मो0नं0- 9424340912, ई-मेल dev.singour@gmail.com है।

जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त स्थापित कंट्रोल रूम सम्पूर्ण वर्षाकाल में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। वर्षाकाल में आपदा प्रबंधन एवं अतिवृष्टि, बाढ़ इत्यादि से संबंधित जानकारियाँ व सूचनाएं आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में प्राप्त की जायेंगी। दोनों कंट्रोल रूम में आने वाली समस्त जानकारियों से प्रभारी अधिकारी पूर्णतः अवगत रहेंगे तथा बाढ़, वर्षा एवं क्षति से संबंधित प्रतिदिन अद्यतन जानकारी रखेगें तथा रजिस्टर संधारित करेंगे तथा यथास्थिति जानकारी उच्चाधिकारियों, राहत आयुक्त कार्यालय को भिजवाने के लिए जिम्मेवार होगें।

Related posts

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न हेतु परिवाद समिति का गठन करने के निर्देश

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते निवास में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

Reva India News

टिकरिया में हो रही सार्वजनिक पेयजल कूप की मरम्मत

Reva India News

Leave a Comment