Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: सामूहिक विवाह में शामिल हुए 130 जोड़े

केन्द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

मण्डला 23 अप्रैल 2023

                मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद मंडला, नगरपालिका मंडला तथा बम्हनी बंजर नगरीय निकाय के पात्र जोड़े शामिल हुए। एसडीएम मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 130 जोड़े विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें से 118 जनपद पंचायत मंडला, 4 बम्हनी बंजर नगरीय क्षेत्र तथा 8 मंडला नगरपालिका क्षेत्र के जोड़े थे। निषादराज भवन के पास स्थित जेल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परंपरागत रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच लगभग 130 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जनपद पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी, दंपत्तियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विवाह कार्यक्रम में दिव्यांग जोड़े भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अंतर्जाति विवाह के अंतर्गत विवाह करने वाले जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। साथ ही एक जोड़े का निकाह भी संपन्न हुआ।

केन्द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सभी वर-वधु को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान नवदंपत्तियों को आशीर्वाद भी दिया। मंडला विधायक देवसिंह सैयाम ने योजना को जनकल्याणकारी बताते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं वर-वधु को बधाई दी। निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने परिणयसूत्र में बंधने वाले नए जोड़ों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नवदंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। 23 अप्रैल को जिले के अलग-अलग जनपदों नैनपुर, जनपद पंचायत मवई, नारायणगंज तथा मोहगांव में भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को 49 हजार रूपए का चैक तथा आवश्यक सामग्री प्रदान की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आयुष्मान योजना से मिला निःशुल्क उपचार

मण्डला 22 अप्रैल 2023

जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूरस्थ क्षेत्र ग्राम हिरदेपुर, तहसील शहपुरा, जिला डिण्डोरी के निवासी ओमती कुंजाम उम्र 29 वर्ष, जो कि गृहणी है एवं अपनी प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी तथा जिला चिकित्सालय मण्डला में इलाज करा रही थी। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण शहर के बाहर इलाज नही करवा पा रही थी एवं सामान्य प्रसव के संकेत भी नही मिल पा रहे थे। ओमती कुंजाम और उनके परिवारजनों को जिला चिकित्सालय में ही आयुष्मान मित्र द्वारा योजना की पूरी जानकारी दी गई एवं उनका पंजीयन कराते हुए गोल्डन कार्ड बनाया गया।

स्त्री रोग विशेषज्ञ मालती उईके ने बताया कि ओमती को प्रसूति वार्ड में आयुष्मान योजना के तहत भर्ती कर सफलतापूर्वक सिजेरियन डिलेवरी की गई। उसे निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। वर्तमान में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ओमती कुंजाम और उनके परिजन सभी इस योजना के लाभ से खुश हैं। इनका ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत पूर्णतः निःशुल्क हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रतिमाह मिलने वाले 1 हजार रू. से करूंगी बच्चों एवं परिवार का पालन-पोषण – आशा

मण्डला 23 अप्रैल 2023

                मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश की महिलाओं के लिये शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना इस दिशा में महत्वपूर्ण है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार की राशि मिलेगी। इस प्रकार सरकार द्वारा सालभर में कुल 12 हजार की राशि महिलाओं के खातों में प्रदान की जाएगी।

मण्डला जिले के ग्राम टिकरिया निवासी श्रीमती आशा ठाकुर भी लाड़ली बहना योजना का पंजीयन करा चुकी है। वह कहती है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने बहनों का ख्याल रखा है। मैं लाडली बहना योजना से काफी खुश हूं। आशा कहती है कि इस योजना से प्रतिमाह मिलने वाले 1 हजार रूपए की राशि से मैं बच्चों एवं परिवार का पालन-पोषण करूॅगी। आशा ने इस योजना के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

 

 

 

 

 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगे ’महिला स्वास्थ्य शिविर’

मण्डला 23 अप्रैल 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के आदेशानुसार आगामी सप्ताह लाड़ली बहना सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंडला जिले के समस्त विकासखंडों में ’महिला स्वास्थ्य शिविरों’ के आयोजन किए जाएंगे। इन शिविरों में महिला के संपूर्ण जांच एवं जांच उपरांत एएनसी, हाईरिस्क एवं एनीमिक, अन्य हाईरिस्क, सर्वाईकल, ब्रेस्ट-ओरल केंसर तथा रजोनिवृत्ति एवं अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं की पहचान कर उनकी ब्लड सेम्पल की जांच कराकर उपचार किया जाएगा।

महिला स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड बम्हनी में 24 अप्रैल को, विकासखंड नैनपुर में 24 अप्रैल को, विकासखंड नारायणगंज में 24 अप्रैल को, विकासखंड मोहगांव में 24 अप्रैल को, विकासखंड घुघरी में 24 अप्रैल को, विकासखंड मवई में 24 अप्रैल को तथा विकासखंड बिछिया में 25 अप्रैल को महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। स्वास्थ्य शिविरों के सफल संचालन के लिए डीपीएचएनओ, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 तथा 2 को नोडल बनाया गया है।

 

 

बीजाडांडी एवं निवास में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 

मण्डला 23 अप्रैल 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी विकासखंडों में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल को बीजाडांडी में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 172 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें खून की कमी, बीपी जांच, सुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इसी प्रकार निवास में भी 23 अप्रैल को 70 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 44 एनीमिक महिलाएं पाई गई जिन्हें चिकित्सक की सलाह अनुसार आवश्यक उपचार भी दिया गया। इसके अलावा हाई बीपी, सुगर, केंसर आदि जांच भी की गई।

 

 

 

 

कांग्रेस की संदेश यात्रा पहुंची मण्डला
.हुआ स्वागत
मण्डला। राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग पवन कुमार पटेल एवं सह प्रभारी विद्याराम वर्मा उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग संदेश यात्रा कर रहे है उन्हें बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 62 सौ किमी की यात्रा की जायेगी जिसमें 1464 किमी पदयात्रा 122 दिन में 52 जिले और 142 विधानसभा पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा का संदेश को लेकर कमलनाथ अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी की 15 महीने की सरकार के जन हितैषी कामो के संदेशो को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राजमणि पटेल सांसद राज्यसभा के निर्देशानुसार राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा रविवार को शाम को मण्डला पहुंची यात्रा का स्वागत किया गया और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ यहा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पप्पू सचान, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष जीतराज कछवाहा, जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, आशीष आशू जैन, कोविद सिंह ठाकुर, कुलदीप कछवाहा, विवेक दुबे, इटक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र चन्द्रौल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महामंत्री पवन पटैल ने बनाया कि यात्रा के दौरान हम गाँवों कस्बों और शहरों में लोगों से मिलते हुए उनके दुख-दर्द को समझते हुए चल रहे हैं ताकि उनकी समस्याओं और परेशानियों का समाधान ढूंढ सकें। हम सबको सोचना होगा कि आज आर्थिक रूप से देश में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से आम लोग परेशान हैं। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। कुछ चुने हुए पूंजीपतियों को कौडिय़ों के भाव देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है सामाजिक रूप से आज हमें धर्म जात प्रांत भाषा खान-पान इत्यादि के आधार पर बाँटा जा रहा है। हर दिन हमें एक दूसरे से लड़ाने की कोशिश की जा रही है राजनीतिक रूप से आज जनता की आवाज को दबाया जा रहा है गंभीरता से सोचिये बेचने के लिए नहीं कुछ नया पैदा करने के लिए सरकार बनाई जाती है क्या ये सरकार जनता के हित में है महंगाई इतनी बढ़ा देना सरकारी उपक्रम बेचना रोजगार खत्म कर देना संविधान को बदल कर कमजोर कर देना देश से छोटे व्यापार खत्म कर देना और कई कंपनियों को बर्बाद करके बंद होने पर मजबूर कर देना यह सब एक षडयंत्र के तहत किया जा रहा है सरकार की नीतिओ के कारण कई उद्योगपति डिफाल्टर हो गए जबकि चंद उद्योगपतियों की दौलत कई गुना बढ़ गई।

 

 

Related posts

पीएम पोषण अंतर्गत दोपहर का भोजन वितरित करने संबंधी निर्देश  

Reva India News

पनका,पनिका समाज बबैहा सेक्टर बैठक में बनी संघर्ष की रूपरेखा*

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बिंझिया तिराहा पर अतिक्रमण को लेकर दिए सख्त निर्देश सड़क किनारे होर्डिंग हटाने और निर्धारित सीमा में व्यवसाय करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment