Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आचार्य प्रज्ञा सागर जी के दर्शनार्थ आज पिंडरई आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री – मोहन यादव

पिंडरई ( मंडला ) :— राष्ट्र गौरव जैन मुनि पंचतीर्थ प्रणेता आचार्य गुरुवर 108 प्रज्ञा सागर जी महामुनिराज वर्तमान में ग्राम पिंडरई में है 18 अप्रैल से यहां बाजार चौक स्थल पर विशाल श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है जिसमें समूचे क्षेत्र वासियों के अलावा अनेकों राज्य से प्रतिदिन धर्म प्रेमियों का तथा विभिन्न राजनेता , सांसद , विधायकों जनप्रतिनिधियों का गुरुदेव के दर्शन हेतु आने-जाने का क्रम जारी है

आज आचार्य प्रज्ञा सागर जी के दर्शनार्थ राम कथा स्थल पिंडरई में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी का भी पिंडरई नगर आगमन हो रहा है आप गुरुदेव के दर्शन लाभ प्राप्त कर कथा श्रवण करेंगे व गुरुदेव की प्रेरणा से कॉमर्स कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे आपके साथ मालवा से विभिन्न जनप्रतिनिधिगणो का भी आगमन हो रहा है

 

14 अप्रैल को पूज्य गुरुदेव का पिंडरई नगर आगमन हुआ गुरुदेव के दर्शनार्थ अब तक केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके , विधायक देवी सिंह सैयाम जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह कुशराम जिला पंचायत सभापति प्रफुल्ल मिश्रा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रोचीराम गुरबानी, सांसद प्रतिनिधि जय दत्त झा, विनय मिश्रा, संदीप मिश्रा , नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी नैनपुर , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल , रिटायर्ड डीआईजी एनपी वरकडे ,जनपद पंचायत सभापति रंजीत उइके , अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य गुलाब सिंह उईके के अलावा अनेकों जनप्रतिनिधियों का आगमन हो चुका है

प्राप्त जानकारी अनुसार 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का भी पूज्य गुरुदेव के दर्शनार्थ आगमन संभावित है

 

 

 

विदित होवे कि ग्राम पिंडरई आचार्य गुरुवर प्रज्ञा सागर जी की जन्मस्थली है और आचार्य गुरुवर ने महज 12 वर्ष की अल्पायु में गृह त्याग कर मुनि पद को धारण कर लिया था और स्वयं व जगत कल्याण के लिए निकल पड़े थे

अपने स्वयं के ग्राम में जन्मे विश्व विख्यात आचार्य गुरुवर प्रज्ञा सागर जी को अपने सम्मुख पाकर समूचे ग्रामवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

Related posts

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Reva India News

रज़ा मंडल प्रदर्शनी का शुभांरभ आज रज़ा कला वीथिका में लगेगी प्रदर्शनी

Reva India News

बुधवार एवं गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment