Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 जुलाई 2023

बिछिया, मंडला एवं निवास क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी 3 से 10 अगस्त तक अपने क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे – जिला निर्वाचन अधिकारी

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सोमवार को बिछिया, मंडला एवं निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्‍होंने निर्देशित किया कि 2 अगस्त को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाना है। सभी सेक्टर अधिकारी इस दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। साथ ही 3 से 10 अगस्त तक अपने भ्रमण पर रहते हुए निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों को पूर्ण कराएंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान पुनः क्रिटिकलेटी एवं वल्नरेवलिटी का परीक्षण कर कारणों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए एवं निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट देंगे। उन्‍होंने कहा कि नए मतदान केन्द्रों के परिवर्तन की जानकारी उस क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही समय-समय पर मतदान के महत्व एवं मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियांे का आयोजन भी करें। इस दौरान कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रमण की बिन्दुवार रिपोर्ट ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन करें। प्रत्येक मतदाता को उनके मतदान केन्द्र तथा बीएलओ की जानकारी भी दें।

 

12 एवं 13 तथा 19 एवं 20 अगस्त को लगेंगे विशेष कैम्प

 

कलेक्टर ने प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारियांे को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पूर्व के चुनावों की घटनाओं, संवेदनशीलता की जानकारी स्थानीय लोगों से अनिवार्यतः लें। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों के लिए 12 व 13 तथा 19 एवं 20 अगस्त को विशेष कैम्प का आयोजन होगा। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सभी सेक्टर अधिकारियों को क्रिटिकलिटी एवं वल्नरेवलिटी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी जरूर रखें। जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट ने बैठक में मतदान केन्द्रों पर जरूरी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी और निर्देशित किया कि सेक्टर अधिकारी भ्रमण के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र में पानी, बिजली, 2 दरवाजे, रेम्प, व्हीलचेयर, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

जेईई और नीट की तैयारी के लिए आज से शुरू होगा ज्ञानार्जन 2.0

कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया प्रेरित

प्रातः 7 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू होगी कक्षाएं

मण्डला 31 जुलाई 2023

जिला प्रशासन द्वारा जेईई और नीट की कोचिंग के लिए ज्ञानार्जन कार्यक्रम का द्वितीय चरण 1 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में सेमरखापा ओडोटोरियम परिसर में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से बात की एवं उन्हें तैयारियों के संबंध में आत्मीय मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कॉम्पीटिशन टफ है किन्तु सभी स्मार्ट मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से प्रारंभ हो रही कक्षाओं में सभी विद्यार्थी समय पर पहुँचे। शिक्षकों का सम्मान करें। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि अपने बच्चों की परेशानियों को समझें और उन्हें यथासंभव दूर करने का प्रयास करें। सभी अभिभावक अपने बच्चों के अच्छे दोस्त बनते हुए एवं उनकी कठिनाइयों को समझें, उन्हें प्रोत्साहित करें तथा जीवन में आगे बढ़ाएं।

 

उपलब्ध कराई जाएगी स्तरीय नोट्स

 

कलेक्टर ने अपने संबोधन में बताया कि ज्ञानार्जन 2.0 के लिए श्रेष्ठ शिक्षकों की टीम तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी, किताबें, टेस्ट सामग्री एवं अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान बायजू, फिजिक्सवाला, एलन जैसी अन्य प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं का मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही समय-समय पर विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए अच्छे स्तर के टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विद्यार्थी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ तैयारी में जुटें। टेस्ट परीक्षाओं में शामिल हों तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर अपने शिक्षकों से बेझिझक डाउट क्लीयर करें। जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट ने भी ज्ञानार्जन 2.0 की तैयारी में शामिल हो रहे बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहे इस अभियान में सकारात्मकता के साथ सभी शामिल हो। उन्होंने कहा कि काम को प्रारंभ कर लेना अपनी मंज़िल का आधा सफ़र तय करने के समान है।

 

ज्ञानार्जन 2.0 के नोडल अर्थ जैन ने दिलाई शपथ

 

1 अगस्त से जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए प्रारंभ किए जा रहे ज्ञानार्जन 2.0 के नोडल अधिकारी सहायक कलेक्टर अर्थ जैन ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को अपने मिशन में आगे बढ़ने एवं तैयारी के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प दिलाया। 1 अगस्त से प्रारंभ होने वाली कक्षाएं उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में प्रातः 7 बजे से आयोजित होगी। इस तैयारी में जिले के 4 स्कूलों से प्रारंभिक टेस्ट परीक्षा के बाद 120 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जिनमें जेईई के 55 एवं नीट के 65 विद्यार्थी शामिल हैं। समय-समय पर इन कक्षाओं में विषय-विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मण्डला 31 जुलाई 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने अन्य जिले से मंडला जिले में स्थानांतरित हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह एवं चरणलाल वर्मा को जिला कलेक्टर कार्यालय मंडला, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ कुमार जैन को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मंडला, संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद शाहिद खान को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) निवास, संयुक्त कलेक्टर जगदीश प्रसाद यादव को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नैनपुर में पदस्थापित किया गया है। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (रा.) निवास श्रीमती क्षमा सराफ को जिला कार्यालय मंडला के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नैनपुर लालसिंह जगेत को जिला कलेक्टर कार्यालय मंडला में पदस्थापित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त को

12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को विशेष अभियान, अंतिम प्रकाशन की तिथि 4 अक्टूबर 2023

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया जाएगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केन्द्र स्तर पर नामावली का प्रारूप प्रकाशन के उपरांत बीएलओ द्वारा 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण के संबंध में 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को विशेष अभियान संचालित होंगे।

सेक्टर ऑफिसर 3 अगस्त 2023 से 10 अगस्त 2023 के मध्य उन्हें आवंटित मतदान केन्द्रों पर संबंधित बीएलओ की उपस्थिति में निर्वाचक नामावली का वाचन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 5 जनवरी 2023 से अभी तक निरसित (डिलीट) किए गए मतदाताओं का सत्यापन भी सेक्टर अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश निरसित होना पाया जाता है तो उस संबंध में पूर्ण परीक्षण उपरांत नाम जोड़ने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा निर्वाचन: मंडला विधानसभा क्षेत्र के लिए सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्र आवंटित

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-107 मंडला के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत प्राचार्य आईटीआई नैनपुर केएस वरकड़े को 9, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सतीशकुमार रंगारे को 13, परि.अधि.म.बा.वि. अनूप नामदेव को 12, जि.शि.अधि. सुनीता बर्वे को 10, सहा.परि.सम. हीरेन्द्र वर्मा को 10, सहा.यं.जि.शि.कें. सुरेन्द्र यादव को 12, सहा.परि.सम. मनीष दुबे को 11, उपयंत्री जल संसा.वि. तीरेन्द्र धुर्वे को 8, वन क्षेत्र.प.सा.व.मं. श्वाति यादव को 11, परि.अधि.म.बा.वि.नैनपुर रेखा सैयाम को 12, वन क्षे.उ.मंडला सीमा मरावी को 12, वन क्षेत्र.उत्पादन श्रुतिबाला ठाकुर को 9, सहा.वनरक्षक उत्पादन वनमंडल सीमा ठाकुर को 11, सहा.संचा.कृषि आरडी जाटव को 10, उपयंत्री जन.पंचा. विश्वयाम को 12, जि.प्रबं.एमपी एग्रो रेनू मरावी को 11, एई कृषि विभाग प्रियंका मेश्राम को 10, सहा.यंत्री ललिता कोटेकार को 13, वनक्षेत्रपाल सा.वनमंडल अश्विनी सोनी को 12, वनक्षेत्रपाल उत्पादन हंसराज चौहान को 13, वन क्षेत्र.प.सा.वनमंडल आशुतोष चंद्रवंशी को 13, वनक्षेत्रपाल प.सा.वनमंडल प्रिवेश वराडे को 14, कार्य.यं.जल संसा. धनंजय कुशराम को 15, वनक्षेत्र.मोहगांव परि. सीएल झारिया को 13, महा.प्रबं.जि.सह.बैं. एनके कोरी को 7, उपयंत्री जल संसा.वि.मुन्नालाल पटेल को 15 तथा वन क्षेत्र.उत्पा.वनमंडल दारासिंह बघेल को 10 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए है। रिजर्व के रूप में उपयंत्री विकास कुमार हरदाहा, प्रमोद उपाध्याय, एचके कुरैशी, तेजसिंह वर्मा, अखिलेश पन्द्रे, मोहनलाल झारिया और राकेश कुमार साहू को रखा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा निर्वाचन: बिछिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्र आवंटित

मण्डला 31 जुलाई 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-105 बिछिया के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत जिला खेल अधि. रविन्द्र ठाकुर को 8, सहा.यं. दिगंबर मरावी को 11, सहा.पंजी. कीर्ति कुमार शिव को 9, नापतौल निरीक्षक जीएस मरावी को 8, सहा.वाणिज्यकर अधि. विवेक मरावी को 10, प्रभारी सहा.यं. व्हीएम बावने को 11, उप संचा. यूएस तिवारी को 13, एलएस सैयाम को 11, सहा. भूमि संरक्षण अधिकारी देवेन्द्र बारस्कर को 7, सहा.यं. एके जोशी को 8, प्रभारी अ.वि.अ. संजय द्विवेदी को 10, अ.वि.अ. सेतु पीके चतुर्वेदी को 12, योजना अधिकारी एलएस मसराम को 7, सहा.संचा. एमएस सेंद्राम को 10, अ.वि.अ. जल संसा. प्रदीप परस्ते को 11, सहा.यं. नृपेन्द्र सिंह को 9, सहा.वाणिज्यकर अधि. अशोक आर्मो को 10, प्रभारी कार्यपालन यंत्री एमएल अलावा को 12, अ.वि.अ. जल संसाधन चंद्रशेखर धुर्वे को 10, उपयंत्री हालोन एसएस तेकाम को 10, उपयंत्री हालोन पुरूषोत्तम कोरी को 12, उपयंत्री हालोन एनबी वरकड़े को 8, उपयंत्री प्रमोद भोंडेकर को 12, डीपीएमएनआरएलएम बीडी भैसारे को 8, उपयंत्री जनपद सम्राट कुड़ापे को 8, उपयंत्री केवलसिंह मरावी को 7, सहा.वन संरक्षक जीएस धुर्वे को 11, सहा.संचा. एनएल शरणागत को 12, उपयंत्री अरूण राणे को 10, प्रभारी सचिव केएस मरकाम को 10, प्राचार्य आईटीआई आरएस वरकड़े को 6 मतदान केन्द्र सौंपे गए हैं। रिजर्व के रूप में उपयंत्री सतीश कुमार सिंह, लक्ष्मी प्रसाद कोरी, अरूण राणे, रमाईलाल उईके, सम्राट कुड़ापे, केवल सिंह मरावी और कन्हैयालाल धुर्वे को रखा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा निर्वाचन: निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्र आवंटित

मण्डला 31 जुलाई 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-106 निवास के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत प्रबंधक बीके पाठक को 1, वरि.उप पंजीयक आरआर ताराम को 13, एपीसी केके उपाध्याय को 12, जिला रेशम अधिकारी चितेन्द्र द्विवेदी को 13, एई आशुतोष गुप्ता को 9, उपयंत्री अखिलेश्वर प्रसाद पांडे को 12, उपयंत्री मुख्तार अहमद खान को 12, परियोजना अधिकारी संजीव मोहर को 14, अधीक्षक आईटीआई अवधेष राज को 11, परियोजना अधिकारी मनीषा तिवारी को 14, उपयंत्री अभिषेक प्रकाश शर्मा को 7, उपयंत्री विवेक तेकाम को 11, श्रम पदाधिकारी डीके जैन को 12, खादी ग्रामोद्य़ोग अधिकारी एसके डेकाटे को 14, प्रभारी अविअ मणिशंकर गौतम को 11, उपयंत्री गोविंदा सोलंकी को 11, जिला प्रबंधक बीएल सोलंकी को 9, जिला मलेरिया अधिकारी रमाशंकर साहू को 9, उपयंत्री रामस्वरूप अहिरवार को 9, ईई पीडब्ल्यूडी शारदा सिंह को 8, जिला रोजगार अधिकारी एसएल सैयाम को 10, उपयंत्री डीके वरकड़े को 11, उपयंत्री नंदकिशोर डहेरिया को 12, उपयंत्री एमएल झारिया को 10, उपयंत्री संतोष कोहले को 10, जिला विपणन अधिकारी केआर परतेती को 9, उपयंत्री एसके चतुर्वेदी को 11, उपयंत्री दिनेश कुमार उईके को 12, जीएमडीआईसी एनके वास्कले को 9, ईईपीएचई मनोज भास्कर को 7, एई मूलचंद मरावी को 4, उपयंत्री विजय झारिया को 4 मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं। रिजर्व के रूप में उपयंत्री सुनील कुमार शुक्ला, उपयंत्री संजय सर्वे, राजेन्द्र कुमार साहू, गौरव कुमार साहू, भूमेश्वर गौतम, संदीप मिश्रा तथा महेश प्रसाद मिश्रा को रखा गया है।

 

 

 

 

 

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत प्रेसवार्ता 2 को

मण्डला 31 जुलाई 2023

                कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार 2 अगस्त 2023 को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। 2 अगस्त 2023 को प्रातः 10ः45 बजे से कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। जिले के मीडिया प्रतिनिधि प्रेसवार्ता के लिए सादर आमंत्रित हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व: विधायक मंडला ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मण्डला 31 जुलाई 2023

                जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत कलस्टर में विधायक देवसिंह सैयाम की अध्यक्षता में विकास पर्व मनाया गया। ग्राम पंचायत जामगांव में भीमकुंड तथा बहेरा टोला में रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन एवं भीमकुंड नाला में पक्का घाट निर्माण व स्मार्ट क्लास जामगांव का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत धतूरा, केरेगांव में विधायक निधि से रंगमंच, ग्राम पंचायत देल्हा में पक्का घाट निर्माण, ग्राम पंचायत चीचगांव में सीमेंट सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत बोरीपीपरडाही में पुलिया निर्माण कुल 37.50 लाख के कार्यों की सौगात दी गई। विकास पर्व कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जामगांव, धतूरा, केरेगांव, चीचगांव, बोरीपीपरडाही एवं देल्हा के सरपंच व जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व: बिछिया क्षेत्र में 60.62 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

विकास पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत राता (सम्मिलित ग्राम पंचायत, तिलरी, चरगांव, धुतका, काताजर, बरसबपुर) में लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक कूप बगासपुर राता के लिए स्वीकृत राशि 5.9 लाख का (लोकार्पण), सीसी रोड मेनरोड से भादू भरावी के घर कपोटबहरा राता के लिए स्वीकृत राशि 5 लाख का (भूमिपूजन), बांउड्रीवाल निर्माण आरोली तिलरी के लिए स्वीकृत राशि 4.51 लाख का (भूमिपूजन), स्टाप डेम निर्माण कोहानाला छिछारी के लिए स्वीकृत राशि 14.00 लाख का (लोकार्पण), स्टाप डेम निर्माण धनेश्वर के खेत के पास धुतका स्वीकृत राशि 15 लाख (लोकार्पण), बरबसपुर बंजर नदी बामनघाट भू संरक्षण कार्य स्वीकृत राशि 13 लाख (भूमिपूजन), रामदयाल के घर से चबूतरा तक सीसी सड़क निर्माण कार्य काताजर स्वीकृत राशि 3.95 लाख इस प्रकार कुल 60.62 लाख के कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनपद सदस्य, सरपंच/उपसरपंच ग्राम पंचायत राता, तिलरी, बरबसपुर, धुतका, चरगांव, काताजर एवं प्रभारी अधिकारी बद्रीप्रसाद सैयाम, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं ग्राम पंचायत राता, तिलरी, बरबसपुर, धुतका, चरगांव, काताजर के स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व: आज सलवाह एवं मुंगवानी में होंगे कार्यक्रम

 

मंडला 31 जुलाई 2023

16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज बिछिया विधानसभा के सलवाह एवं निवास विधानसभा के मंगवानी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

बिछिया विधानसभा के सलवाह में आयोजित कार्यक्रम में सलवाह, पाटन, ढेको, चलनी, बरवानी एवं चुरिया पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए पारस चौरसिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुंगवानी, कुम्हर्रा, मलवाथर एवं बोड़ासिल्ली पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए राकेश उईके पंचा.सम. जनपद पंचायत मोहगांव एवं महेश को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

जिले में इस वर्ष 1 जून से 31 जुलाई 2023 के दौरान 581.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 582.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1.2 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0: 3 चरणों में होगा आयोजन

प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023 तक

मण्डला 31 जुलाई 2023

भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण तथा मीजल्स-रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत किये जाने हेतु प्रदेश में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के तीन चरण आयोजित किये जाने हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 का प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर 2023 तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक चरण 6 कार्यदिवसों में आयोजित किया जायेगा, जिसमें नियमित टीकाकरण दिवस (मंगलवार/शुक्रवार) भी सम्मिलित होंगे। अभियान अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित 0 से 5 वर्ष आयु के लेफ्ट-आउट/ड्रॉप आउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को, आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर हेडकांउट सर्वे उपरांत, ड्यूलिस्ट अनुसार चिन्हित कर, UWIN पोर्टल के माध्यम से पंजीयन उपरांत टीकाकृत किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1 अगस्त से विश्व स्तनपान सप्ताह

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

1 अगस्त 2023 से विश्व स्तनपान सप्ताह प्रारंभ किया जा रहा है जिसका उद्देश्य नवजात के लिए स्तनपान के महत्व को लेकर माताओं को सूचित और जागरूक करना है। विश्व स्तनपान की थीम ENBLE Breast Feeding Making A Diffrens FAR Warking Parents है। इसका संदेश यही है कि कार्य स्थल में भी शिशु स्तनपान से वंचित न रहे और इसे एक अनिवार्य आवश्यकता मानते हुए पूरा करें।

 

स्तनपान क्यों जरूरी है

 

किसी भी रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है यह क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि जन्म से किस तरह देखरेख हुई है पहले घंटे में मां का गाढा पीला दूध मिला है या नही उसने जन्म से छह माह तक एक्सक्लूसिव फीडिंग यानी केवल स्तनपान किया है। जन्म के पहले घंटे में माँ का गाढा पीला दूध शिशु के लिए प्रकृति का वरदान है जिससे जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है। बच्चे को कम से कम पोषण आहार के साथ में माँ का दूध दो वर्ष तक देना है। मां यदि बच्चे को सही स्तनपान कराती है तो शिशु मृत्यू दर 22 प्रतिशत में कमी आयेगी।

 

 

 

 

 

 

 

आज राज्यस्तरीय ग्रह प्रवेश एवं राशि वितरण कार्यक्रम

 

मण्डला 31 जुलाई 2023

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक अंतर्गत 1 अगस्त 2023 को दोपहर 3 बजे से मुख्यमंत्री के अतिथ्य में राज्य स्तरीय ग्रह प्रवेश एवं सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण कार्यक्रम आर.सी.वी.पी. नहोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमीय भोपाल से किया जा रहा है जिसका लाईव प्रसारण नगरपालिका परिषद मण्डला में आयोजित कार्यक्रम में देखा जायेगा। कार्यक्रम में निकाय क्षेत्र के समस्त प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सादर आमंत्रित हैं।

 

 

Related posts

खटारा बसों एवं डम्फरों पर कड़ी कार्यवाही करें – कलेक्टर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

Reva India News

जल स्त्रोतों के क्लोरीनेशन हेतु टीमें गठित

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय में बाल मेला आज जनमानस की सहभागिता से निखरेगा बाल उत्सव

Reva India News

Leave a Comment