Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि यंत्र अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन 26 तक

मंडला 19 जून 2024

वर्ष 2024-25 में कृषि यंत्रों के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 26 जून 2024 तक किए जा सकते हैं। कृषक स्वयं के बैंक खाते से धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट, सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक कृषि यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोटावेटर हेतु 5 हजार रूपए, सीड-ड्रिल हेतु 2 हजार रूपए, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, रेज्ड बेड प्लांटर, रिजफेरो प्लाटर एवं मल्टीकॉप प्लांटर के लिए 2 हजार रूपए धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट स्वीकार किए जाएंगे। पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा तथा बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से नवीन तकनीक के चिन्हित उन्नत कृषि यंत्रों पर मांग अनुसार श्रेणी अंतर्गत अनुदान उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। उन्नत कृषि यंत्र चिन्हित किए गए हैं वर्तमान में हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, न्यूमेटिक प्लांटर, स्वचालित टूलवार, राइड ऑन टाइप धरोहर राशि 5 हजार रूपए का डीडी बनवाकर इस श्रैणी अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

अंजनिया क्षेत्र के किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग संबंधी आवश्यक जानकारी

Reva India News

 ‘मुस्कान अभियान’ ने लौटाई मासूमियत – 16 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की सकुशल वापसी, परिवारों में लौटी खुशियाँ

Reva India News

’आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत् एक मार्च से बनेंगे निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

Reva India News

Leave a Comment