Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पौधों का रोपण एवं देखभाल सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – प्रहलाद पटेल निवास में गौर नदी के उदगम स्थल पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

मंडला 21 जून 2024

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निवास के ग्राम भटगांव में गौर नदी के उदगम स्थल पर घाट सफाई एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नदियों के उदगम स्थल को पुनर्जीवन प्रदान करना आवश्यक है क्योंकि उदगम स्थल के आसपास पानी की हमेशा कमी रहती है। नदियों के किनारे ही सभ्यताओं का जन्म हुआ है और यदि यह सूख गई तो सभ्यताओं का अंत होने में समय नहीं लगेगा इसलिए नदियों में अविरल जलधारा बहे इसके लिए बड़े पैमाने पर हमें वृक्ष लगाने होंगे। पौधों का केवल रोपण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट के विषय में उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से चर्चा कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि गौर नदी का उदगम स्थल सदानीरा बना रहे इसके लिए हम संकल्पित हैं और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष निवास मंजूरानी कुलस्ते, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन बीडी भैंसारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

नारायणगंज के कूम्हा में रोका गया बाल विवाह

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 जून 2023

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और जि.पं. अध्यक्ष संजय कुशराम ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तीन हजार छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा रैली में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment