Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 जून 2023

शाला भवनों को अकादमिक रूप से सक्षम बनाने शिक्षक अपने स्तर से करें नवाचार – डॉ. सिडाना

शाला भवनों के मरम्मत के कार्यों की बैठक संपन्न

मण्डला 16 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंडला, निवास, बीजाडांडी एवं नारायणगंज विकासखंडों में स्कूल शिक्षा विभाग तथा समग्र शिक्षा अभियान के तहत किए जा रहे शाला भवनों के मरम्मत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 जून के पूर्व सभी शाला भवनों में मरम्मत, रंग, पेंटिंग आदि का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। शालाओं में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि शाला भवनों को अकादमिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शिक्षक अपने स्तर से नवाचार करें। इसी प्रकार कक्षाओं में पाठ्यक्रम आधारित पेंटिंग भी कराएं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दृष्टि से शिक्षकों को सहायक शैक्षिक सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि शाला परिसर एवं भवन को बेहतर बनाने में विभागीय अधिकारी तथा शाला शिक्षक सहभागी बनें। शालाओं के शौचालय को स्वच्छ तथा सक्रिय रखें। इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने शाला भवनों में रैम्प बनवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय परिसरों से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। विद्यालय की दीवारों पर किसी भी प्रकार के अवांछित विज्ञापन आदि न लिखे जाएं। डॉ. सिडाना ने 20 जून 2023 को आयोजित होने वाले प्रवेश उत्सव के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुए उपस्थित अधिकारियों को शालाएं आवंटित की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: आईटीआई में दी गई जानकारी

मण्डला 16 जून 2023

 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडला में सभी प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 15 जून से रोजगार के इच्छुक विद्यार्थी/व्यक्तियों के प्रारंभ हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही योजना से संबंधित पात्रता, स्टाईपेंड एवं अन्य जरूरी जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

विकसखंडों में अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी

मण्डला 16 जून 2023

                अग्रणी जिला प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों हेतु अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया जा रहा है। उक्त प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ हो राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी। प्रश्नोत्तरी का प्रथम चरण विकासखंड स्तर पर 16 जून 2023 को मंडला जिले के समस्त विकासखंडों के 15-15 स्कूलों के विद्यार्थियों की टीम बनाकर वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक ब्लॉक स्तर के विद्यालयों में किया गया जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से 30 विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहभागिता की गई जिसमें 3 विद्यालयों की टीम को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राशि रुपए 5000, 4000 एवं 3000 उनके खातों में जमा कराई गई एवं सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी ब्लॉक की विद्यालयों में किया गया। मुख्य कार्यक्रम मंडला ब्लॉक में आग्रणी जिला प्रबंधक सुजय कुमार द्वारा संचालित किया गया जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक केएम माथुर उपस्थित रहे। इन सभी विकासखंड प्रतियोगिताओं से प्रथम आने वाली टीम को जिला स्तर पर 4 जुलाई 2023 को जगन्नाथ उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में होने वाली प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया। तैयारी करने हेतु स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सदस्य, जनजातीय मंत्रणा परिषद (पेसा) एवं एफआरए निगरानी समिति का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 16 जून 2023

                मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. रूपनारायण मांडवे, सदस्य जनजातीय मंत्रणा परिषद (पेसा) एवं एफआरए निगरानी समिति म.प्र. भोपाल का 16 जून 2023 को मंडला आगमन हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रूपनारायण मांडवे 17 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक मंडला, मोहगांव एवं नैनपुर ब्लॉक की योजना भवन में बैठक लेंगे। श्री मांडवे दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक जिला स्तरीय समिति की बैठक योजना भवन में लेंगे। श्री मांडवे 18 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मवई, घुघरी एवं बिछिया विकासखंड की बैठक बिछिया में लेंगे। इसके पश्चात पेसा ग्रामसभा एवं एफआरए से संबंद्ध वनग्राम समिति का दौरा करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट एवं एफआरए निगरानी समिति की बैठक आज

मण्डला 16 जून 2023

                जनजातीय मंत्रणा परिषद, पेसा एक्ट एवं एफआरए निगरानी समिति के सदस्य डॉ. रूपनारायण मांडवे की अध्यक्षता में पेसा एक्ट एवं एफआरए निगरानी समिति की बैठक 17 जून 2023 को जिला योजना एवं सांख्यिकी मंडला के सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित है।

 

 

 

 

 

 

भैया श्री मिश्रीलाल गंगवाल सद्भावना पुरस्कार 2021-22 के लिए आवेदन

मण्डला 16 जून 2023

                कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कार्यालयों को भैया श्री मिश्रीलाल गंगवाल सद्भावना पुरस्कार के प्रस्ताव वर्ष 2021 एवं 2022 के पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदन पत्र 18 अगस्त 2023 के पूर्व कलेक्टर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी पर www.gad.mp.gov.in/samman.htm प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

पंचायत उपनिर्वाचन की मतगणना आज 8 बजे से

मण्डला 16 जून 2023

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2023 (पूर्वार्द्ध) हेतु 17 जून 2023 को जिले के मंडला, बिछिया, मोहगांव एवं मवई जनपद पंचायतों में निर्धारित मतगणना स्थल पर प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जनपद पंचायतों के निर्धारित मतगणना स्थल में आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 17 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से होने वाली मतगणना के लिए मंडला जनपद के अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष मंडला, मोहगांव जनपद के अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष मोहगांव, बिछिया जनपद के अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष बिछिया तथा मवई जनपद के अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष मवई निर्धारित किया गया है।

 

 

 

 

जिले में अब तक हुई वर्षा की जानकारी

मण्डला 16 जून 2023

                जिले में इस वर्ष 1 जून से 16 जून के दौरान 1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 18.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 17.7 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

प्रदेश स्तरीय एम०एस०एम०ई० सम्मेलन 19 को

मण्डला जिले से 4 उद्यमी सम्मेलन में हांेगे शामिल

मण्डला 16 जून 2023

                महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 19 जून को होटल आमेर ग्रीन्स, होशंगाबाद रोड भोपाल में प्रदेश स्तरीय एम०एस०एम०ई० सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल मण्डाविया तथा नारायण राणे केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजन होगा जिसमें प्रदेश के लगभग 1000 औद्योगिक इकाईयां प्रतिभागी होंगी। इन सफल इकाईयों को सम्मान देने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ चर्चा कर एम0ओ0यू0 निष्पादित किये जाएंगे। इस सम्मेलन में 6 सेक्टोरल सेशन होगें जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेष तथा वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्यमियों को सुदृढ़ प्रतिस्पर्धा बनाना है। साथ ही साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है मण्डला जिले से 4 उद्यमी उक्त सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 16 जून 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 19 जून 2023 को शाम 4:30 बजे जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 19 जून को शाम 4:30 बजे जबलपुर से निवास पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे निवास से शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे तथा व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री रात 9 बजे शहपुरा से जेवरा मंडला के लिए रवाना होंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 20 जून को सुबह 9 बजे जेवरा से घुघरी के लिए रवाना होंगे तथा 10:30 बजे घुघरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे घुघरी से अमरपुर जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे तथा अमरपुर पहुंचकर हितग्राहियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते अमरपुर से 3:30 बजे समनापुर के लिए रवाना होंगे एवं समनापुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे समनापुर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे एवं जबलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 21 जून को प्रातः 6 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर गैरिसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे जबलपुर से मनेरी जिला मंडला के लिए रवाना होंगे एवं मनेरी में हितग्राही सम्मेलन तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 6 बजे मनेरी से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 22 जून 2023 को प्रातः 10:35 बजे जेवरा से बकौरी के लिए रवाना होंगे एवं बकौरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे बबलिया से जेवरा रवाना होकर जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते 23 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से घंसौर जिला सिवनी के लिए रवाना होंगे एवं घंसौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे आदेगांव से जेवरा के लिए रवाना होकर जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 24 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे एवं गोटेगांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे गोटेगांव से लखनादौन जिला सिवनी के लिए रवाना होंगे एवं लखनादौन पहुंचकर हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे लखनादौन से केवलारी के लिए रवाना होंगे। केवलारी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

16 जून से मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित

मण्डला 16 जून 2023

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि वर्षाऋतु में मछलियों की वंशवृद्धि के दृष्टिकोण से उन्हें संरक्षण देने के लिए म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु के रूप में अधिघोषित किया गया है। म.प्र. शासन मछली पालन विभाग के अनुसार छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी व नाले से नही है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है, को छोड़कर समस्त नदियों, जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मत्स्य विक्रय या मत्स्य विनिमय अथवा परिवहन करना भी प्रतिबंधित हैं। इन नियमों के उल्लंघन पर म.प्र. राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के तहत उल्लंघनकर्ता को एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रूपये तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। मत्स्य समितियों, मत्स्य समूहों, निजी मत्स्यपालकों एवं जन साधारण को सूचित किया जाता है, कि वे 16 जून 2023 से 15 अगस्त 2023 तक किसी भी प्रकार का मत्स्याखेट, मत्स्य विनिमय, परिवहन न तो स्वयं करें, न ही इसमें किसी अन्य को सहयोग दें अन्यथा उल्लंघन करने पर उपरोक्त नियमों के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

 

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा

 

मण्डला 16 जून 2023

                महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटैल के 19 जून 2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कार्यक्रम स्थल सेमरखापा एकलव्य परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम के स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य जरूरी तैयारियों के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून को सेमरखापा एकलव्य परिसर में संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल में सिकलसेल एवं एनीमिया के संबंध में महिलाओं की जांच के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

 

Related posts

वैक्सीन से मिलती है इम्यूनिटी, इसलिए वैक्सीन जरूरी – अभ्या

Reva India News

खरीफ पूर्व तैयारी शुरू करें किसान

Reva India News

कोविड गाईडलाईन से संबंधित नवीन दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment