Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत ककैया और भानपुर बिसौरा में पंच पद हेतु उपनिर्वाचन 11 सितंबर को होगा

मंडला 9 सितंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि म.प्र. निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2024 हेतु जनपद पंचायतों के पंच निर्वाचन मतपेटी से 11 सितंबर 2024 को कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत ककैया में वार्ड नंबर 16 पंच हेतु माध्यमिक शाला भवन ककैया एवं जनपद पंचायत निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर बिसौरा में वार्ड नंबर 9 पंच हेतु माध्यमिक शाला भवन भानपुर बिसौरा के मतदान केन्द्रों में निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को मतदान दल जनपद पंचायतों से प्रातः 10 बजे निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना होगी।

Related posts

टीएल प्रकरणों की पेंडेंसी न रखें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक  

Reva India News

तीन वर्ष से अधिक पदस्थ सचिवों का होगा स्थानांतरण

Reva India News

वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर को

Reva India News

Leave a Comment