Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम भुआ में निर्माणाधीन पानी टंकी का अवलोकन किया

मंडला 19 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम भुआ में पेयजल हेतु एक करोड़ दस लाख की लागत से बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने टंकी निर्माण के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। टंकी निर्माण के कार्यों की प्रगति के लिए सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा। ग्राम भुआ में निर्माण किए जा रहे पानी टंकी से चालीस टंकियों तक पेयजल सप्लाई की जाएगी। इससे सैंकड़ों गांवों को नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध होगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, तहसीलदार बिछिया श्री दिनेश वरकड़े, जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके मंडावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसी प्रकार से ग्राम पंचायत मांझीपुर में एक करोड़ आठ लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग पेयजल टंकी का अवलोकन किया। उन्होंने समस्त ग्रामीणजनों को पर्याप्त मात्रा में रोजाना पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पेयजल सप्लाई हेतु संचालित एक पंप खराब हो चुका है। कलेक्टर ने उक्त पंप को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 9 नवम्बर 2023

Reva India News

माँ नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Reva India News

“कृष्णायन” में भक्ति, दर्शन और नृत्य के संगम से माहिष्मती घाट हुआ श्रीकृष्णमय ‘श्रीकृष्ण पर्व’- “हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव” का समापन

Reva India News

Leave a Comment