Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 26 अक्टूबर को

मंडला 25 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 26 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत गुरारखेड़ा, अमलीगोहान और सुधरिया में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत चमरवाही, घूरवाड़ा और मक्के, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत मोचा, दिवारा और मुहाड़, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत तरवानी और लहसर, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत कुम्हर्रा और खेरीमाल, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत परसवाह और घोरेघाट, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत छपरतला और दाडी, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत पटेहरा और खम्हरिया, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत मोहगांव और कोहका में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

कलेक्टर की जनसुनवाई: 132 समस्याओं पर हुई सुनवाई

Reva India News

राशन दुकानों से समय पर वितरित हो खाद्यान्न – कलेक्टर

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में वीर बाल दिवस का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment