Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन पत्र ऑनलाईन आमंत्रित

मंडला 22 नवंबर 2024

शाखा प्रबंधक म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 40 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। सेवा/व्यवसाय हेतु एक लाख से 25 लाख रू दिया जाने का प्रावधान है। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र (samast–mponline.gov.in) पोर्टल पर कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास दस्तावेजों में दो फोटो, 8वी उत्तीर्ण की मार्कशीट, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 45 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन, सी.ए. की प्रोजेक्ट रिर्पाेट जहां उचित है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय मप्र आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

14 से 16 दिसंबर तक बीएलओ करेंगे एएसडीआर मतदाता की सूची का वाचन

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने किया मंडला एवं घुघरी के नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण

Reva India News

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

Reva India News

Leave a Comment