Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में संचालित गौशालाओं में चारा-भूसा हेतु 5 लाख 88 हजार रूपए का अनुदान राशि का वितरण

मंडला 18 दिसंबर 2024

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. यूएस तिवारी ने बताया कि मंडला जिले में संचालित 8 गौशालाएं (6 शासकीय एवं 2 अशासकीय) संचालित है। म.प्र. राज्य गौसंवर्धन बोर्ड में पंजीकृत गौशालाओं को गौशाला में उपलब्ध गौवंश के आधार पर 20 रूपए प्रति गौवंश प्रतिदिन के हिसाब से चारा भूसा क्रय करने हेतु अनुदान राशि प्रदाय की गई है। उन्होंने बताया कि गौशाला ग्रा.पं. फूलसागर मंडला में 61,800, गौशाला ग्रा.पं. चमरवाही नैनपुर में 69,600, गौशाला ग्रा.पं. चाबी मोहगांव में 57,600, गौशाला ग्रा.पं. अमगवां निवास में 63,600, गौशाला ग्रा.पं. दूबा मवई में 61,200, दयोदय पशु सेवा सदन आमानाला में 2,24,400 तथा धेनुबाडी गौसंरक्षण संस्थान अचली सेमरखापा में 49,800 की राशि माह सितंबर में प्रदाय की गई। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी ने बताया कि सभी गौशाला संचालकों को राशि प्राप्ति की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में अपील की गई है कि अपने क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर पैरा एवं भूसा की खरीदी/परिवहन कर के गौशालाओं में एकत्रित करें। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि नरवाई जलाने से बचे, इससे आपकी भूमि की उर्वरक क्षमता कम होती है एवं पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। सभी किसानों से अपने क्षेत्र की गौशाला में पैरा दान करने की अपील की गई है। गौशालाओं के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी गई है।

Related posts

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

Reva India News

विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ होगा युवा शक्ति मिशन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment