Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना से मिलेगा एक लाख तक ऋण

मण्डला 18 दिसंबर 2024

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 399 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 10 हजार से एक लाख रूपए स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास एक फोटो, साक्षर, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आई डी, बैंक पास बुक एवं कोटेशन होना आवश्यक है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च को जिला न्यायालय में साक्षात्कार

Reva India News

ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 जनवरी को

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का समापन

Reva India News

Leave a Comment