Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रवण एवं मनोरोग संबंधी दिव्यांगजन शिविर 28 जनवरी को लगेगा  

मंडला 26 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 28 जनवरी 2025 को श्रवण एवं मनोरोग संबंधी दिव्यांगजनों की जांच एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र यूडीआईडी की कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें जबलपुर के आदेशानुसार डॉ. नरेंद्रनाथ नामदेव, ईएनटी सर्जन जिला चिकित्सालय सिवनी एवं डॉ. वी.आर. बरखड़े मनोरोग चिकित्सक जिला चिकित्सालय जबलपुर अपनी सेवायें देंगे। शिविर का आयोजन शासकीय महिला बहुउददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र, स्टेडियम ग्राउण्ड के पास मण्डला में होगा। उक्त तिथि में श्रवण एवं मनोरोग संबंधी ऐसे दिव्यांगजन जिनके नये दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हैं या पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाना है, वे आवश्यक दस्तावेज मय आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आई.डी. की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं उपचार सबंधी मेडिकल दस्तावेज, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) सहित 28 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे शिविर में उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।

Related posts

कोरोना से मुक्ति वैक्सिनेशन से ही संभव – डॉ. राजेश चौरसिया

Reva India News

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

हितग्राही मूलक योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत अटेंड हो – कलेक्टर समय-सीमा बैठक: जल गंगा अभियान, अनुकंपा नियुक्ति और पीडीएस पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

Reva India News

Leave a Comment