Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विविध प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से किया जागरूक  

मंडला 29 जनवरी 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार-क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा एवं शिक्षा विभाग, स्थानीय जन सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलवाह विकासखंड घुघरी में मतदाता जागरूकता, पौधरोपण, स्वच्छता विषयों पर विशाल जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन जागरूकता रैली में कैप का वितरण किया गया। रैली को श्री राजकुमार चौकसे मंडल अध्यक्ष, महेंद्र सिंह उईके सरपंच, प्रिंसिपल पतिराम झारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से ग्राम भ्रमण किया गया।

इस  दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर श्री नीरज मरकाम जिला भाजपा महामंत्री एवं जनपद सदस्य, श्री राजकुमार चौकसे मंडल अध्यक्ष, श्री दलवीर चौधरी सेवानिवृत्ति शिक्षक, श्री राम अग्निहोत्री अध्यक्ष तेंदूपत्ता संग्रहण समिति, श्रीपति राम झारिया हायर सेकेंडरी प्रिंसिपल, श्री पूरनलाल साहू जन शिक्षक सलवाह, श्रीमती जानकी कुशमरिया, फुंदीलाल धुर्वे, श्री गणेश प्रसाद साहू, श्री पुहुप सिंह भारत सामाजिक कार्यकर्ता, श्री सोहन सिंह एवं स्थानीयजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक श्रवण कुमार साहू प्रचार अधिकारी के द्वारा मंच का संचालन करते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता मतदाता जागरूकता एवं गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रंगोली प्रतियोगिता ड्राइंग प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भारत सरकार की पंजीकृत दल सुगम संगीत मंडल सर्री के निदेशक अयोध्या प्रसाद जंघेल के  टीम के द्वारा गीतों के माध्यम से विषयों पर प्रकाश डाला गया। मतदाता जागरूकता एवं आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों के चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

Related posts

जनसुनवाई में गणेश दास को मिला ट्रायसाईकिल

Reva India News

एसडीएम हिट एंड रन के प्रकरणों की समीक्षा कर सत्यापन करें- श्री मिश्रा

Reva India News

आज पालकी यात्रा में दिखेगी भक्ति की शमां  

Reva India News

Leave a Comment