Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सनातन धर्मोत्सव परिवार ने निकाली भगवा रैली जय श्रीराम जयघोष के साथ निकला युवाओं का कारवां

                                                       मण्डला। रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  भव्य भगवा वाहन रैली का आयोजन सनातन धर्मोत्सव परिवार के द्वारा किया गया। खैरीमाई मंदिर बिंझिया में समिति सदस्यों के द्वारा प्रात: पूजन अर्चन किया गया। इसी के साथ भगवान श्रीराम के तैल्यचित्र की स्थापना रथ जिप्सी वाहन में की गई और रथ को फूलों से सजाया गया। उपस्थित लोगों ने पूजन अर्चन करते हुए यहां से जय श्रीराम के जयघोष के साथ वाहन रैली निकाली। सनातन धर्म की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए जिले में सनातन बंधुओं को एक साथ एक सूत्र में संगठित कर, सभी राम भक्तों हिंदू एवं सभी सामाजिक संगठनों, धार्मिक बंधुओं को जोडक़र हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर मंडला जिले में सबसे बड़ी वाहन रैली सनातन धर्मोत्सव परिवार मंडला के द्वारा निकाली जाती है। इस वर्ष भी रैली में जिला मुख्यालय समेत अन्य विकासखंडों के रामभक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पिछले वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रीराम भक्तों का हुजूम रहा। रामनवमी पर राम भक्तों का उत्साह देखते ही बना। सुबह से शाम तक शहर की गलियां श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रही। चैत्र नवरात्र की रामनवमी तिथि को सनातन धर्मोत्सव परिवार ने प्रात: वाहन रैली निकाली। रैली में युवक-युवतियों के साथ संत और बच्चे भी शामिल हुए। बताया गया कि सनातन धर्मोत्सव परिवार के तत्वावधान में वर्ष 2014 से वाहन रैली निकाली जा रही है। जिसमें सभी हिन्दू संगठन, समाज, जाति वर्ग के लोग शामिल होते हैं।


ग्यारह वर्षो से निकल रही रैली

मंडला जिले का एक ऐसा धार्मिक संगठन जिसमें सनातन धर्म के सभी जाति वर्ग के साथी और जिले में कार्यरत सक्रिय सभी राजनैतिक पार्टी, शासकीय प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संगठनों से बड़ी संख्या में समाजसेवी सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। यहां कोई अध्यक्ष सचिव जैसा कोई महत्वपूर्ण पद नहीं है और न ही समाज से एकत्रित धनराशि का उपयोग फोटो लगाकर प्रचार प्रसार करने में किया जाता है सबकुछ पारदर्शिता के साथ आयोजन के बाद समीक्षा बैठक में आय व्यय लेखा जोखा स्पष्ट कर दिया जाता है। इस संगठन और रैली का नेतृत्व चुनिंदा लोगों के हाथों में भी नहीं है जो पूरे वर्ष हर आयोजन में सक्रिय और समर्पित रहता है सबको बारी बारी से अवसर मिलते रहता है। प्रयास हमेशा से यही है जिले के वो हर समाजसेवी, श्रृद्धालु, संगठन,  समिति और समाज के लोगों का सनातन धर्मोत्सव परिवार में स्वागत है  जो प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पित है प्रभु श्रीराम के प्रति श्रृद्धा है। यही एकमात्र वजह है कि सनातन धर्मोत्सव परिवार मंडला में हर वर्ष नए सदस्य जुड़ते जा रहे हैं। क्योंकि, संगठित लोग ही समाज को सकारात्मक दिशा और एक दूजे को सुरक्षा दे सकते हैं।
विभिन्न मार्गो से गुजरी रैली
वाहन रैली प्रात: 10 बजे बडी खैरमाई माता मंदिर बिझिंया से प्रारंभ हुई जो कि बड़ी खैरमाई माता मंदिर बिंझिया से प्रारंभ हुई हीरो एजेंसी होटल नर्मदा इन से पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से राजीव कॉलोनी शिवराज शाह के मकान कॉरपोरेशन बैंक से होते हुए नेहरू स्मारक आंगन तिराहा संतोषी माता मंदिर के सामने से रेलवे स्टेशन होते हुए राय किराना दुकान के सामने से मोहन टोला रोड वापस मंडला महाराजपुर रोड मटरू ढाबा से होते हुए माहिष्मति घाट होते हुए नेहरू स्मारक रेडक्रॉस के सामने से स्टेडियम ग्राउंड के बाजू से रानी अवंती बाई स्कूल शासकीय हॉस्पिटल उदय चौक सराफा होते हुए बुधवारी चौक बलराम (इलाही) चौक से हनुमान घाट मुक्तिधाम एनजेएन स्कूल के सामने से योगीराज हॉस्पिटल के सामने श्रीराम मंदिर पड़ाव के सामने से दीनदयाल (चिलमन) चौक बस स्टैंड लालीपुर होते हुए जबलपुर मार्ग कटरा स्थित वापस खैरमाई माता मंदिर में रैली का समापन हुआ जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।


जगह-जगह हुआ स्वागत

सनातन धर्मोत्सव परिवार द्वारा आयोजित वाहन रैली का नगर के अनेक स्थानों में धर्मप्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया। स्वेच्छा से धर्मप्रेमियों ने रैली में पुष्पवर्षा करते हुए भगवान श्रीराम का पूजन किया। वहीं रैली में शामिल रामभक्तों का स्वागत करते हुए फल प्रसादी वितरण की। जगह-जगह युवाओं ने स्वागत किया वहीं श्वाश्वत परिवार के द्वारा स्वागत किया गया वहीं मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके के आवास में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। यहां पर फल जूस के साथ स्वाल्पहार वितरण किया गया।


चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
रामनवमी पर्व पर रैली, चल समारोह एवं विभिन्न आयोजन के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन शांति सौहार्दपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए मंडला पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। मुख्य चौराहों सहित चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे एवं हाइराइज बिलडिंग से पुलिस ने मॉनिटरिंग की। सुबह कंट्रोल रूम मंडला में समस्त बल एकत्रित कर पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी। ड्यूटी स्थल के लिए रवाना किया। सुबह से रात तक पुलिस मुख्य चौराहों व संदिग्ध क्षेत्रो में मौजूद रही।

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव‘ कार्यक्रम फ्रीडम रन 2 अक्टूबर को

Reva India News

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से मतदान सामग्री का वितरण आज कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा सुबह 5:30 बजे से होगा मूल आदेश का वितरण

Reva India News

सहस्त्रधारा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री मंडला की पहचान माहिष्मती के नाम से – मंत्री उइके भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास होगा – मंत्री श्री जायसवाल  

Reva India News

Leave a Comment