Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 1.27 करोड़ महिलाओं को 1552.38 करोड़ की राशि का अंतरण  

मंडला 15 अप्रैल 2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 16 अप्रैल 2025 को मण्डला आगमन हो रहा है। वे ग्राम पंचायत टिकरवारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खाते में 1552 करोड़ 38 लाख की राशि का अंतरण करेंगे। प्रत्येक पात्र बहनों के खाते में 1250 रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 56 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 34013 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया जायेगा। कार्यक्रम में  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री मध्यप्रदेश शासन सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Related posts

धनगाँव के जीवाश्मों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने राशि स्वीकृत

Reva India News

ऑटो यूरियन संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

*माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन मध्य प्रदेश मंडला की बैठक हुई संपन्न*

Reva India News

Leave a Comment